एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

On

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा।

इसके कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। शुक्रवार सुबर 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद वेल के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने एलपीजी संकट को लेकर चर्चा की मांग उठाई। इसके साथ ही, 8 सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हंगामा किया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करते हुए कहा, "मैंने पहले भी आग्रह किया था और फिर से आग्रह कर रहा हूं कि प्रश्नकाल सदन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। आज भी प्रतिपक्ष के 8 सदस्यों के प्रश्न सूचीबद्ध हुए हैं। प्रश्नकाल के अंदर देश के मुद्दे और क्षेत्र की समस्याएं उठती हैं, तो वहीं सरकार की जवाबदेही तय होती है। इसीलिए आग्रह है कि प्रश्नकाल के अंदर सभी को बोलने का मौका दिया जाना चाहिए।"

बांग्लादेश: मानवाधिकार संगठनों ने जेल में बंद पत्रकारों के लिए उठाई आवाज, सरकार से समीक्षा की अपील  ये भी पढ़ें  बांग्लादेश: मानवाधिकार संगठनों ने जेल में बंद पत्रकारों के लिए उठाई आवाज, सरकार से समीक्षा की अपील

उन्होंने विपक्षी सदस्यों को लेकर कहा, "वे बोलते हैं कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाए, उन्हें सदन में बोलने दिया जाए, लेकिन जब बोलने का अवसर दिया जाता है तो उस समय आप बोलते नहीं हैं और सदन में गतिरोध करना चाहते हैं। यह संसदीय मर्यादा नहीं है।" स्पीकर ने विपक्षी सदस्यों को प्रश्नकाल के बाद अपना विषय उठाने के लिए कहा, लेकिन हंगामा जारी रहा। 8 सदस्यों के निलंबन पर सख्त टिप्पणी करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "सदन के अंदर अगर मेजों पर चढ़ेंगे तो इसी तरह (निलंबन) की कार्रवाई होगी। मेरा एक और आग्रह है कि सदन की पवित्रता, चाहे वह संसद परिसर के अंदर हो या संसद के बाहर हो, उसकी पवित्रता, मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाने की सबकी जिम्मेदारी है। जिस तरह का आचरण और व्यवहार विपक्ष के सदस्यों का रहा है, वे सदन की पवित्रता को समाप्त कर रहे हैं।" लोकसभा स्पीकर ने दोहराया कि विपक्ष के सदस्य प्रश्नकाल नहीं चलने देना चाहते हैं और लगातार गतिरोध पैदा करते हैं। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन  ये भी पढ़ें  भारत ने वैकल्पिक मार्गों से हासिल की एलपीजी और एलएनजी, घरेलू कंपनियों ने भी बढ़ाया उत्पादन

Views: 72

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

जेवर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलवे के नीचे दबे पांच लोग, महिला की मौत

  नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना जेवर में  एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की घटिया सामग्री प्रयोग  पीड़ित...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जेवर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलवे के नीचे दबे पांच लोग, महिला की मौत

'ईरानियों को मारना मेरे लिए बड़ा सम्मान': 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' पर राष्ट्रपति ट्रंप का सनसनीखेज बयान

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके लिए उन...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
'ईरानियों को मारना मेरे लिए बड़ा सम्मान': 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' पर राष्ट्रपति ट्रंप का सनसनीखेज बयान

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा गेट पर इजराइल-अमेरिका के झंडे, नमाज़ से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां ऐतिहासिक Bara Imambara के मुख्य गेट...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा गेट पर इजराइल-अमेरिका के झंडे, नमाज़ से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

बस्ती में स्वास्थ्य विभाग में घूस कांड! एरियर भुगतान के नाम पर बाबू ने लिए 45 हजार

बस्ती। उत्तर प्रदेश के Basti से स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां Vikramjot स्थित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बस्ती में स्वास्थ्य विभाग में घूस कांड! एरियर भुगतान के नाम पर बाबू ने लिए 45 हजार

पश्चिमी यूपी: रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मंत्री कपिल देव की हुंकार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बड़ी मांगें

नई दिल्ली/ मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने नई दिल्ली स्थित रेल...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  सहारनपुर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी: रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मंत्री कपिल देव की हुंकार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बड़ी मांगें

उत्तर प्रदेश

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव