नशे में धुत युवक ने ई-रिक्शा में बैठी मासूम से की छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में एक युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। हालांकि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची घर के पास खड़े एक ई-रिक्शे में बैठी हुई थी। उसी रिक्शे में आरोपित राजेश के बच्चे भी मौजूद थे। इसी बीच राजेश वहां पहुंचा और वह बुरी तरह शराब के नशे में था। उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची के शोर मचाने और रोने की आवाज सुनकर उसकी मां तुरंत नीचे दौड़कर आई, लेकिन तब तक आरोपित मौका पाकर वहां से भाग निकला।

मुजफ्फरनगरः महिला को सम्मोहित कर कुंडल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने का कुंडल बरामद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः महिला को सम्मोहित कर कुंडल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने का कुंडल बरामद

डरी-सहमी बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बिना समय गंवाए रात में ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और देर रात ही आरोपित राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात ये भी पढ़ें  जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मेविश टॉक ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात एक नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कानपुर: घरेलू कलह के बाद घर में मिले महिला और बच्चे का शव, रेलवे ट्रैक पर मिला रिटायर्ड फौजी का शव ये भी पढ़ें  कानपुर: घरेलू कलह के बाद घर में मिले महिला और बच्चे का शव, रेलवे ट्रैक पर मिला रिटायर्ड फौजी का शव

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बदायूं रोड स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक कार्यों का सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

MP Budget 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी ताकत 23 हजार 747 करोड़ का प्रावधान नए मेडिकल कॉलेज और 3850 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026 27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने का बड़ा फैसला लिया...
मध्य प्रदेश 
MP Budget 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी ताकत 23 हजार 747 करोड़ का प्रावधान नए मेडिकल कॉलेज और 3850 पदों पर भर्ती

मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला! ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 'अवैध वसूली' का आरोप, भाकियू ने घेरा कार्यालय

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला! ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 'अवैध वसूली' का आरोप, भाकियू ने घेरा कार्यालय

आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मुजफ्फरनगर, तेज धमाके में उड़ी छत, लाखों का सामान राख

मुजफ्फरनगर। जिले के शाहबुद्दीनपुर रोड पर मंगलवार देर रात हुए गैस सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मुजफ्फरनगर, तेज धमाके में उड़ी छत, लाखों का सामान राख

उत्तर प्रदेश

बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बदायूं रोड स्थित एक स्पा सेंटर के भीतर अनैतिक कार्यों का सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल, लड़कियों की परेड कराकर रिसेप्शनिस्ट ने की सौदेबाजी

प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में घूसखोर इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, थाने में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की मटसेना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब जब्त, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

इटावा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार: छोटे भाई की जगह बोर्ड परीक्षा दे रहा बड़ा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हाईस्कूल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
इटावा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार: छोटे भाई की जगह बोर्ड परीक्षा दे रहा बड़ा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

सर्वाधिक लोकप्रिय