मेरठ में थाना किठौर पुलिस की मुठभेड़, गोतस्कर घायल और मांस व हथियार बरामद
मेरठ। थाना किठौर पुलिस और गोतस्कर के बीच हुई मुठभेड में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी है। जिससे वो घायल हो गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, पशु कटान के उपकरण व 3 बोरी मांस/खाल बरामद हुई है। आज थाना किठौर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग व गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गांव बहरोड के जंगल में लाला अग्रवाल के ट्यूबवेल पर तीन बोरों में पशु मांस रखा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कोठरी की तलाशी लेने लगे। जहां से पशु कटान के उपकरण व 3 बोरी में मांस/खाल बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपी की आस-पास तलाश की जा रही थी। इस दौरान अचानक कोठरी के पीछे से पुलिस पर जान से मारने की नियत से बदमाशों द्वारा फायर किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायर किया गया।
जिससे 5-6 अभियुक्त मौके से जंगल की तरफ फरार हो गये तथा एक अभियुक्त बसरीफ पुत्र ताज मोहम्मद उम्र 30 वर्ष निवासी बहरोडा के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा मय खोका कारतूस बरामद हुआ है। इसी के साथ पशु काटने के 4-5 औजार बरामद हुए है। इसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से जंगल की तरफ फरार हो गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां