22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के बाद अब मेट्रो रफ्तार भरने की तैयारी में है। ये सपना सच होगा 22 फरवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ मेट्रो के 23 किलोमीटर लंबे पहले फेज और दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (नमो भारत) सर्विस का उद्घाटन करेंगे।


सात साल में पूरा हुआ सपना
दिल्ली मेरठ नमो भारत ट्रेन परियोजना के लिए  एनसीआरटीसी कॉरिडोर का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ था। उसी दौरान कोविड 19 के कारण परियोजना को बीच में कुछ माह के लिए रोक देना पड़ा था। लेकिन करीब 7 साल में ये एनसीआरटीसी कॉरिडोर का निर्माण और नमो भारत प्रोजेक्ट अब हकीकत बनकर पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है।
मेरठ साउथ में होगा नमो भारत और मेट्रो का संगम
नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का संगम मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन पर होगा। मेरठ मेट्रो के चलने से दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी का समय काफी कम हो जाएगा। 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मेट्रो मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच की दूरी बहुत कम समय में तय करेगी। वहीं, दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ का सफर अब सिर्फ 55 मिनट में पूरा हो जाएग। इससे दिल्ली और मेरठ आने जाने वाले यात्रियों को खासी सुविधा होगी। वहीं सड़क पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। गाजियाबाद के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

संभल एसपी केके बिश्नोई ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, बरेली एसपी अंशिका वर्मा से करेंगे विवाह ये भी पढ़ें  संभल एसपी केके बिश्नोई ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, बरेली एसपी अंशिका वर्मा से करेंगे विवाह


जानिए क्या है मेट्रो की खासियत
यात्री को हर स्टेशन पर प्रत्येक 7 मिनट में मेट्रो ट्रेन  मिलेगी। एक बार में लगभग 700 यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मेट्रों में कर सकेंगे। सभी 13 स्टेशन पीने का पानी, वॉशरूम और दिव्यांगों के लिए मॉडर्न सुविधाएं मिलेगी।
एक टिकट और डबल सफर की सुविधा
एनसीआरटीसी कॉरिडोर पर फर्राटा भरने वाली नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो की सबसे बड़ी खासियत इसकी इंटीग्रेटेड टिकट प्रणाली है। नमो भारत के यात्रियों को नमो भारत (रैपिड रेल) और मेरठ मेट्रो के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। दोनों ट्रेनों की यात्रा एक ही टिकट से की जा सकेगी। हालांकि अभी मेरठ मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि एक दो दिन में किराया की घोषणा एनसीआरटीसी की तरफ से कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि मेट्रो का किराया आम जनता की जेब के अनुकूल ही रखा जाएगा।

मुरादाबाद में बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह, मंडलायुक्त और जनपद न्यायाधीश रहे मौजूद ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह, मंडलायुक्त और जनपद न्यायाधीश रहे मौजूद


ये होंगे मेट्रो के 13 स्टेशन
मोदीपुरम, मोदीपुरम डिपो, मेरठ नॉर्थ, दौरली, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ।
जानिए क्या है मेट्रो टाइमिंग
मेरठ साउटा से चलने वाली मेट्रो की टाइमिंग सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। जबकि रविवार को मेट्रो सुबह 8 बजे से रात दस बजे तक संचालित की जाएगी।
सजाए जाने लगे नमो भारत स्टेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरठ मेट्रो के उद्धाटन किए जाने की तारीख निश्चित होने के बाद अब नमो भारत स्टेशनों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिल्ली से मेरठ तक तैयार सभी नमो भारत स्टेशनों को सजाया जा रहा है। रात के समय रोशनी से नहाए नमो भारत स्टेशन का आकर्षण देखते ही बनता है।
सबसे अधिक लाभ गाजियाबाद के लोगों को
एनसीआरटीसी कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के संचालन से इसका सबसे अधिक लाभ गाजियाबाद के लोगों को मिलेगा। एनसीआरटीसी कॉरिडोर पर गाजियाबाद के लोगों को दिल्ली और मेरठ जाना आसान हो जाएगा। गाजियाबाद से मेरठ के मोदीपुरम तक यात्रा काफी आसान हो जाएगी।

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा  ये भी पढ़ें  संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 49

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 29 मार्च को होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर प्रमेंद्र सिंह...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जनपद के चरथावल कस्बे में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

उत्तर प्रदेश

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर