मुजफ्फरनगर: महंगी गाड़ी और खाली जेब, 2 हजार का तेल डलवाकर भागे युवक; सेल्समैन को गाड़ी से घसीटा,गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रईसी का शौक पालने वाले तीन युवकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। खतौली कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने न केवल धोखाधड़ी की, बल्कि विरोध करने पर सेल्समैन की जान जोखिम में डाल दी। कार सवार युवक दो हजार रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद बिना भुगतान किए भागने लगे और उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे सेल्समैन को कई मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। यह पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

खिड़की पर लटके सेल्समैन को घसीटा
घटना बीती 12 फरवरी की है, जब खतौली बाईपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार रुकी। कार सवार युवकों ने सेल्समैन मनोज शर्मा से ₹2000 का तेल डालने को कहा। तेल डालने के बाद जैसे ही मनोज ने पैसों की मांग की, चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। अपनी ड्यूटी निभा रहे मनोज ने कार रोकने के लिए खिड़की पकड़ ली, लेकिन बेखौफ युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी। आरोपी मनोज को कई मीटर तक तेज रफ्तार में घसीटते हुए ले गए और अंत में उसे सड़क पर पटक कर फरार हो गए। इस हादसे में सेल्समैन को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान ये भी पढ़ें  मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर सेल्समैन को घसीट रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने खतौली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान एजाज, सुएब और आदिल के रूप में हुई।

उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई ये भी पढ़ें  उत्तम नगर हत्याकांड : बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची आरोपी की मां, आज होगी सुनवाई

तीनों आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
क्षेत्राधिकारी (सीओ) खतौली रामाशीष यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न करे।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रईसी का शौक पालने वाले तीन युवकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। खतौली कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने न केवल धोखाधड़ी की, बल्कि विरोध करने पर सेल्समैन की जान जोखिम में डाल दी। कार सवार युवक दो हजार रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद बिना भुगतान किए भागने लगे और उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे सेल्समैन को कई मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। यह पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

खिड़की पर लटके सेल्समैन को घसीटा
घटना बीती 12 फरवरी की है, जब खतौली बाईपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार रुकी। कार सवार युवकों ने सेल्समैन मनोज शर्मा से ₹2000 का तेल डालने को कहा। तेल डालने के बाद जैसे ही मनोज ने पैसों की मांग की, चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। अपनी ड्यूटी निभा रहे मनोज ने कार रोकने के लिए खिड़की पकड़ ली, लेकिन बेखौफ युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी। आरोपी मनोज को कई मीटर तक तेज रफ्तार में घसीटते हुए ले गए और अंत में उसे सड़क पर पटक कर फरार हो गए। इस हादसे में सेल्समैन को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर सेल्समैन को घसीट रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने खतौली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान एजाज, सुएब और आदिल के रूप में हुई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
क्षेत्राधिकारी (सीओ) खतौली रामाशीष यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत न करे।

  •  
Views: 215

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 29 मार्च को होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर प्रमेंद्र सिंह...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जनपद के चरथावल कस्बे में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर