मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

तीन साल के प्यार के बाद मंदिर की दहलीज से कोर्ट तक पहुंचा रिश्ता, युवती के परिवार पर मारपीट और धमकी का आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रेमी युगल का आरोप है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया है, जिससे युवती के परिजन नाराज हैं और अब वे दोनों की जान के दुश्मन बन गए हैं।

शादी समारोह में हुई थी पहली मुलाकात

लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर मालगाड़ी से टकराया ट्रैक्टर ये भी पढ़ें  लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर मालगाड़ी से टकराया ट्रैक्टर

युवती साक्षी (निवासी लोहड्डा, थाना रतनपुरी) ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात बागपत जिले के थाना दोघट निवासी अंकुर से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और प्रेम संबंध गहरा होता चला गया। साक्षी के अनुसार, जब उन्होंने अपने-अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया, तो अंकुर के परिजन तो राजी हो गए, लेकिन साक्षी के घरवाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से पहले MEA का खास वीडियो, द्विपक्षीय रिश्तों पर जोर ये भी पढ़ें  ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से पहले MEA का खास वीडियो, द्विपक्षीय रिश्तों पर जोर

घरवालों ने की मारपीट, तो चुना कोर्ट मैरिज का रास्ता

मुजफ्फरनगर में गंगनहर में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गंगनहर में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

साक्षी का आरोप है कि जब उसने अंकुर से विवाह का प्रस्ताव घर पर रखा, तो उसके साथ मारपीट की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। अपनी जान को खतरा देखते हुए प्रेमी युगल ने 11 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली। अब साक्षी का कहना है कि वह अंकुर के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है, लेकिन उसके मायके वाले लगातार उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

प्रेमी युगल ने एसपी देहात आदित्य बंसल से मिलकर आपबीती सुनाई और सुरक्षा की मांग की। अंकुर ने बताया कि उसके परिवार वाले इस शादी से खुश हैं और साक्षी को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन साक्षी के परिजनों के डर से वे भयभीत हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो शातिर बदमाशों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार

मुजफ्फरनगर। मोरना-भोपा मार्ग पर एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार

मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फुगाना और साइबर क्राइम थाने की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल ने सुरक्षा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

मुरादाबाद। जनपद में निर्माणाधीन मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने किया रजबपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

अमरोहा। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने रजबपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने किया रजबपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

सर्वाधिक लोकप्रिय