सहारनपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। 
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा किसान दिवस में उपस्थित सभी किसानों के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा किसानो को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ से अवगत कराते जनपद में शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए। कृषक बंधुओं द्वारा शुगर मिलों, उर्वरक, कीटनाशक के साथ अवैध कब्जे एवं सड़क, मुआवजा के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। इस संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय भी स्थापित किया जाए। कृषक संजय सैनी निवासी मुबारकपुर, द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मधुमक्खी पालन की अपार सम्भावनाए है, जिसको अपनाकर किसान भाई अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है।
 
उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि जनपद में जायद उर्द, मूंग, गन्ना अन्तः फसली में बुवाई हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं जनपद में 04 थ्रेसिंग फ्लोर का लक्ष्य (विकासखण्ड-सढौली कदीम, नागल, बलियाखेडी एवं नकुड) निर्धारित है जिसकी बुकिंग कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा ऑन लाईन बुकिंग एक सप्ताह के अन्दर कृषि विभाग पोर्टल पर बुकिंग कर सकते है। जनपद के सभी कृषक बंधुओं को जानकारी दी कि अपने गेहूँ की फसल विक्रय किये जाने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण अथवा नवीनकरण अवश्य करा ले। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक संदीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, ए॰आर॰ कॉपरेटिव रविशंकर, एलडीएम, जिला परियोजना अधिकारी डॉस्प डा॰कर्मवीर यादव, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा अमर त्यागी तथा जनपद के कृषक बंधुओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 
Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने डाटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती देने वाली एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डेटा संरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती; दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

   मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र स्थित लालूखेड़ी बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, ईंटों से लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2'(एमपीएल-2) केखिताबी मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सिल्वरटन टाइगर्स ने जीता एमपीएल का खिताब, कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच  

बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना । बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों को...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार विधानसभा को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

उत्तर प्रदेश

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सहारनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025   डीएम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम