हरदोई सड़क हादसे में अर्जुन अवार्डी पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुए एक सड़क हादसे में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी मनोज सरकार घायल हो गए हैं। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वे लखनऊ से रुद्रपुर लौट रहे थे। इस बीच, संडीला गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक नीली गाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, उनकी नाजुक स्थिति देखकर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। यह एक्सीडेंट हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र में रैसों गांव के पास हुआ।
वह अपने दो दोस्तों के साथ लखनऊ जा रहे थे, लेकिन तभी सड़क पर अचानक नीलगाय के आने से कार अनियंत्रित हो गई और पाइपलाइन से टकरा गई। इस घटना में सभी लोग घायल बताए जा रहे हैं। मनोज सरकार पैरा-बैडमिंटन अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी हैं। वह उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले हैं और भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2018 में अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी का अवार्ड मिला था। वह पैरा-बैडमिंटन में विश्व के नंबर 1 शटलर रह चुके हैं। मनोज सरकार के करियर की बात करें तो मनोज सरकार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई पदक जीते हैं, जिनमें 18 स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने 2020 में टोक्यो पैरालंपिक्स में कांस्य पदक भी जीता था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां