साइबर ठगी का खौफ: पैसे गंवाने के बाद युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

On

उरई। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की कोतवाली क्षेत्र में रविवार को साइबर फ्रॉड के चंगुल में फंसे एक युवक ने न्याय न मिलने और दलालों के कथित दबाव से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसका इलाज उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


कालपी कोतवाली क्षेत्र की कदौरा का रहने वाला पीड़ित फैजान अहमद साइबर अपराधियों के झांसे में आ गया था। अहसान नाम के ठग ने उसे कमीशन का लालच दिया और हमीरपुर स्थित एक्सिस बैंक में एक ज्वाइंट खाता खुलवाया। इस खाते के जरिए करीब चार करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। मोटी रकम ट्रांसफर होने के बाद साइबर ठगों ने युवक को उसका हिस्सा देने के बजाय पूरी रकम का गबन कर लिया। ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने न्याय की उम्मीद में पुलिस का दरवाजा खटखटाया था।

असम कांग्रेस को बड़ा झटका: भूपेन बोरा भाजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस देश के सम्मान को पहुँचा रही चोट ये भी पढ़ें  असम कांग्रेस को बड़ा झटका: भूपेन बोरा भाजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस देश के सम्मान को पहुँचा रही चोट

 

बुढ़ाना में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन: लापरवाह अधिकारियों को डीएम की फटकार, मौके पर निस्तारित हुईं 8 शिकायतें ये भी पढ़ें  बुढ़ाना में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन: लापरवाह अधिकारियों को डीएम की फटकार, मौके पर निस्तारित हुईं 8 शिकायतें

आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद न्याय मिलने के बजाय युवक 'पुलिस के दलालों' के निशाने पर आ गया। पीड़ित के पिता कल्लू ने बताया कि कुछ बिचौलिए और दलाल मामले को रफा-दफा करने और "सेटलमेंट" के नाम पर युवक पर लगातार पैसों का दबाव बना रहे थे। इस पूरी घटना में एक कथित ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें दलाल और पीड़ित युवक के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। इस ऑडियो में मामले को निपटाने के बदले रुपयों की मांग की जा रही है। इसी मानसिक दबाव और आर्थिक तंगी के चलते युवक ने घर पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटकता देख तत्काल नीचे उतारा और गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत चिताजनक बनी हुई है।कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है, दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में मंत्री एके शर्मा ने किया निरीक्षण, सफाईकर्मियों के कार्य को सराहा ये भी पढ़ें  वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में मंत्री एके शर्मा ने किया निरीक्षण, सफाईकर्मियों के कार्य को सराहा

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर