मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में वन्यजीव शिकार का मामला, नीलगाय के अवशेष बरामद
मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार रात शिकारियों ने एक नीलगाय का शिकार कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नीलगाय के अवशेष बरामद किए, जबकि आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।
बताया गया कि वन विभाग की टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी अभयारण्य क्षेत्र से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। टीम ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी की और मौके पर पहुंची। वहां कुछ लोग नीलगाय के अंगों को वाहन में लादने की तैयारी कर रहे थे। टीम को देखते ही आरोपी भागने लगे।
वन विभाग द्वारा पीछा करने पर आरोपी तेज गति से भागे, लेकिन अंधेरे में उनकी गाड़ी पास के एक खेत में फंस गई। इसके बाद वे वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें नीलगाय के कटे हुए अंग, धारदार हथियार और शिकार में इस्तेमाल किया गया अन्य सामान बरामद हुआ।
पशु चिकित्सकों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में नीलगाय के शव से एक गोली भी बरामद हुई है, जिससे स्पष्ट हुआ कि शिकारियों ने हथियार का प्रयोग किया था।
वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के निर्देशन में वन विभाग की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है और पुलिस के साथ मिलकर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां