सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र.. सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के मामले को लेकर विधानसभा की ओर से दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा गया है और तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। दिल्ली विधानसभा की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष के व्यक्तिगत ईमेल आईडी तथा दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमाके की गंभीर चेतावनी वाले धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। पहला ईमेल 23 फरवरी को सुबह 08:57 बजे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के व्यक्तिगत ईमेल आईडी पर आया।
इसे 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया है, जिसमें इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवैर सिंह और खान राजादा के नाम लिखे हैं। वहीं, दूसरा ईमेल 23 फरवरी को सुबह 09:08 बजे दिल्ली विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। यह ईमेल भी 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया है। इस मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि तुरंत आवश्यक और उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही इन ईमेल का स्रोत पता लगाने के लिए जांच कराई जाए, क्योंकि इनमें दिल्ली विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से बम धमाके की धमकी दी गई है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में विहान शोरूम मालिक की कोठी के स्विमिंग पूल में मिला चौकीदार का शव, फैली सनसनीधमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और दोनों परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। आनन-फानन में लाल किला परिसर को खाली कराया गया और अंदर-बाहर सघन जांच शुरू की गई। दिल्ली सचिवालय में मौजूद कर्मचारियों को भी तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड जांच में जुट गए। हालांकि, वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। फिलहाल कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां