JNU में छात्रों की तालाबंदी: प्रशासन ने दी निष्कासन की चेतावनी, भारी सुरक्षा बल तैनात

On

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार देर रात माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। यहां प्रदर्शन कर कुछ छात्रों ने कैंपस के कई अकादमिक भवनों पर ताला लगा दिया। प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय लाइब्रेरी में भी घुसे और वहां पढ़ रहे कुछ छात्रों पर प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। यहां कुछ छात्रों को धमकाए जाने की बात भी सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक इसी दौरान दो छात्र समूह आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद झड़प हो गई। प्रशासन ने इन घटनाओं को गंभीर बताते हुए कहा है कि कैंपस में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय ने नियमों और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सख्त कार्रवाई की बात कही है। जेएनयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सभी क्लास और बाकी शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। साथ ही सभी छात्रों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और पढ़ाई का माहौल खराब न करें।

 

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर बस और वैन की टक्कर में पांच की मौत, 7 गंभीर ये भी पढ़ें  भिंड-ग्वालियर हाईवे पर बस और वैन की टक्कर में पांच की मौत, 7 गंभीर

मेरठ: 2027 के महासंग्राम का 'शंखनाद' करेंगे पीएम मोदी, 22 फरवरी को मेट्रो और नमो भारत की देंगे सौगात ये भी पढ़ें  मेरठ: 2027 के महासंग्राम का 'शंखनाद' करेंगे पीएम मोदी, 22 फरवरी को मेट्रो और नमो भारत की देंगे सौगात

इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर किसी ने फिर से अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने 23 फरवरी को एक आधिकारिक बयान जारी कर परिसर में रविवार रात हुई घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रविकेश द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में कहा गया कि प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय पुस्तकालय में भी प्रवेश कर गए और वहां मौजूद कुछ छात्रों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कथित रूप से धमकाया। विश्वविद्यालय के मुताबिक, अनिच्छुक छात्रों को डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद दो छात्र समूहों के बीच झड़प हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन घटनाओं को ‘गंभीर और चिंताजनक’ बताया है। विश्वविद्यालय ने परिसर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और विश्वविद्यालय की परंपरा को बाधित करने वाले अव्यवस्थित आचरण की कड़ी निंदा की है।

उत्तर प्रदेश के दो लाख 51 हजार किसान परिवारों को दी गई 285 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश के दो लाख 51 हजार किसान परिवारों को दी गई 285 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय के नियमों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि परिसर में शैक्षणिक वातावरण को सुचारु रूप से बनाए रखा जा सके। विश्वविद्यालय द्वारा यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में सभी कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखने में योगदान दें। इसके साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति या समूह अवांछित गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

   जानसठ (मुजफ्फरनगर)। शादी-समारोहों में खाना बनाने का काम करने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हलवाई पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायरिंग और इंस्टाग्राम पर धमकी का आरोप

राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में 7 खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: भारतीय सेना ने मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

नई दिल्ली। नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

उत्तर प्रदेश

मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के परीक्षितगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

सहारनपुर। हरिद्वार निवासी विश्वजीत और सहारनपुर निवासी रुद्र प्रताप बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर जालंधर जा रहे थे। हाईवे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा, जालंधर जा रहे दो युवकों की मौत

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर मैनेजर के साथ की गई मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

देवबंद (सहारनपुर)।  करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर