दिल्ली में पेट्रोलिंग टीम ने दबोचे दो बदमाश, छीना गया मोबाइल और स्कूटी बरामद

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन की पेट्रोलिंग टीम ने शनिवार रात दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन के इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए हैं। इस दौरान पेट्रोलिंग टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने तुरंत उन दोनों का पीछा किया और कुछ समय बाद उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक आईफोन बरामद हुआ, जो पटेल नगर थाना क्षेत्र में छीना गया था।

होली से पहले रिलीज होगा खेसारी का नया गाना 'होली बाद आके', मोशन पोस्टर ने बढ़ाया पारा ये भी पढ़ें  होली से पहले रिलीज होगा खेसारी का नया गाना 'होली बाद आके', मोशन पोस्टर ने बढ़ाया पारा

आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई एक सफेद एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई। आरोपी करण रंचोया (25) करोल बाग का रहने वाला है। उस पर राजेंद्र नगर, दरियागंज और सराय रोहिल्ला पुलिस स्टेशनों में चोरी और स्नैचिंग से संबंधित मामले दर्ज हैं। करोल बाग निवासी दूसरे आरोपी जतिन (25) का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वहीं, पेट्रोलिंग टीम में एएसआई जोहरीलाल, कांस्टेबल संदीप भाटी, कांस्टेबल शुभम और कांस्टेबल अमित नागर शामिल थे, जो शिव मंदिर, बापा नगर के पास ड्यूटी पर थे। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम है, बल्कि क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को और भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गिरफ्तार आरोपियों को कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है, जो इनकी निशानदेही पर कार्रवाई करेगी।

रामपुर: सीएम डेस्क रैंकिंग में 11 महीने 'नंबर वन' रहा रामपुर, डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पुलिस की पीठ ये भी पढ़ें  रामपुर: सीएम डेस्क रैंकिंग में 11 महीने 'नंबर वन' रहा रामपुर, डीआईजी मुनिराज ने वार्षिक निरीक्षण में थपथपाई पुलिस की पीठ

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

नोएडा में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में प्रदर्शन, फिल्म पर रोक और कानूनी कार्रवाई की मांग

  नोएडा ।  देश में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर आज   सोमवार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में प्रदर्शन, फिल्म पर रोक और कानूनी कार्रवाई की मांग

“साड़ी बनी रस्सी, मां बनी ‘स्टंट डायरेक्टर’! 4वीं मंजिल से लटकाया मासूम!”

नई दिल्ली/सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“साड़ी बनी रस्सी, मां बनी ‘स्टंट डायरेक्टर’! 4वीं मंजिल से लटकाया मासूम!”

MP News: रीवा में दिल दहला देने वाली घटना, 14 वर्षीय किशोर पर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच बना वजह

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक खबर सामने आई है. यह मामला समाज को झकझोर...
मध्य प्रदेश 
MP News: रीवा में दिल दहला देने वाली घटना, 14 वर्षीय किशोर पर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच बना वजह

नागिन डांस सड़क पर… और एंट्री हो गई पुलिस की! वायरल वीडियो में छुपा बड़ा मैसेज

लखनऊ। सोशल मीडिया पर अक्सर शादी-ब्याह के जश्न में 'नागिन डांस' के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ताजा वीडियो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नागिन डांस सड़क पर… और एंट्री हो गई पुलिस की! वायरल वीडियो में छुपा बड़ा मैसेज

गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 2026–27 के विकास बजट और ग्रामीण योजनाओं पर चर्चा

नोएडा । उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से आज...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 2026–27 के विकास बजट और ग्रामीण योजनाओं पर चर्चा

उत्तर प्रदेश

“साड़ी बनी रस्सी, मां बनी ‘स्टंट डायरेक्टर’! 4वीं मंजिल से लटकाया मासूम!”

नई दिल्ली/सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“साड़ी बनी रस्सी, मां बनी ‘स्टंट डायरेक्टर’! 4वीं मंजिल से लटकाया मासूम!”

नागिन डांस सड़क पर… और एंट्री हो गई पुलिस की! वायरल वीडियो में छुपा बड़ा मैसेज

लखनऊ। सोशल मीडिया पर अक्सर शादी-ब्याह के जश्न में 'नागिन डांस' के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ताजा वीडियो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नागिन डांस सड़क पर… और एंट्री हो गई पुलिस की! वायरल वीडियो में छुपा बड़ा मैसेज

अमरोहा में भाजपा विधायक पर हमला, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

अमरोहा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव तरारा पर रविवार देर शाम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में भाजपा विधायक पर हमला, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

देवबंद पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर