महोबा के चर्चित किरन पुरवार हत्याकांड का खुलासा, नौकरानी ने बेटे संग की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में पुलिस ने चूड़ी के एक टुकड़े से सनसनीखेज किरन पुरवार हत्या का खुलासा किया है। घर के कामकाज में डांट मिलने से नाराज नौकरानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर मालकिन किरन पुरवार की हत्या कर अपनी बेइज्जती का बदला लिया था। पुलिस ने लकवा ग्रसित मालकिन की हत्या करने के आराेप में आरोपित नाैकरानी आशा रैकवार और उसके बेटे सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने जांच के दाैरान चूड़ी के टुकड़े का मिलान नाैकरानी की चूड़ी से हाे गया और पूछताछ के बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़ें ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद 'सरकार गिराना' बताया, ईरान की जनता से बोले,‘आपके पास आखिरी मौका’सदर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 25 फरवरी को जनपद मुख्यालय के खोया मंडी निवासी दुकानदार संतोष पुरवार ने पुलिस काे जानकारी दी थी कि वे अपनी पत्नी किरन पुरवार के साथ रह रहे थे। पत्नी किरन पैरालिसिस की बीमारी से जूझ रहीं थीं। दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई है । घर पर पत्नी अकेली रहती थी, जिसकी देखभाल के लिए आशा नाम की महिला को काम पर रखा था। जो पिछले 8 वर्षों से उनके यहां सेवा दे रही थी।
ये भी पढ़ें जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोजसंतोष पुरवार के अनुसार 25 फरवरी को रात में जब घर पहुंचे तो बाहर का दरवाजा खुला था और अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। बीमार पत्नी बेड पर मृत पड़ी थी और उसके दोनों कानों से कुंडल गायब थे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।
सदर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आशा रैकवार पिछले 8 वर्षों से किरन पुरवार के यहां काम कर रही थी। घर के सारे काम काज करती थी। जहां मालकिन छोटी- छोटी बातों पर उसे डांट फटकार देती थी, जिससे उसकी बेइज्जती हो जाती थी। इससे परेशान हाेकर उसने मौका पाकर अपने बेटे सोनू (27) के साथ मिलकर तकिया से मुंह दबा मालकिन किरन को मौत की नींद सुला दिया और हत्या की वारदात को चोरी का रूप देने के लिए उनके कानों से कुंडल उतार लिए। घटना स्थल पर उन्हें चूड़ी का एक टूटा हुआ टुकड़ा मिला, जिससे सनसनीखेज वारदात से राजफाश हो गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां