ट्रंप ने तेहरान पर हमले का मकसद 'सरकार गिराना' बताया, ईरान की जनता से बोले,‘आपके पास आखिरी मौका’
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इजरायल के साथ मिलकर की गई कार्रवाई का मकसद वर्तमान सरकार को गिराना और आम ईरानियों को सत्ता पर काबिज होने की छूट देना बताया। ट्रंप ने हमलों की पुष्टि करते हुए आठ मिनट का वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों, सैन्य बलों और सभी पुलिस कर्मियों से मैं कहना चाहूंगा कि अपने हथियार डाल दें और खुद को बचा लें, वरना आपकी मौत तय है।” ट्रंप का दावा है कि ईरान में अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन बहुत बड़ा है और अभी भी चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "इस कार्रवाई का मकसद अमेरिका और उसके लोगों को खतरे से बचाना है।"
ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को तबाह करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है। ट्रंप ने आगे कहा कि जून में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद भी ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ने के विकल्प पर विचार नहीं किया। उन्होंने "हमारी ओर से सुझाए मौके को तरजीह नहीं दी, इसलिए अब और इंतजार नहीं किया जा सकता।" उन्होंने कहा है कि ईरान में चल रही सैन्य कार्रवाई के दौरान कुछ अमेरिकी सैनिकों की जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि युद्ध में ये नुकसान हो सकता है, लेकिन यह कदम भविष्य की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावायूएस के राष्ट्रपति ने ईरानी जनता से कहा, “ईरान के महान लोगों से, मैं कहना चाहता हूं कि आपकी आजादी का समय आ गया है। सुरक्षित रहें। अपने घर से बाहर न निकलें। बाहर बहुत खतरा है। हर जगह बम गिर रहे होंगे।” फिर सलाह दी, “जब हमारा काम हो जाएगा, तो अपनी सरकार पर कब्जा कर लीजिएगा। यह आपकी होगी। यह शायद पीढ़ियों के लिए आपका एकमात्र मौका होगा।” ट्रंप ने अपनी बात को विराम देते हुए कहा, “कई सालों से, आपने अमेरिका से मदद मांगी है, लेकिन आपको कभी नहीं मिली… तो देखते हैं आप कैसे जवाब देते हैं। अमेरिका बहुत पूरी ताकत के साथ आपका साथ दे रहा है। अब समय आ गया है कि आप अपनी किस्मत पर कंट्रोल करें और अपने पास मौजूद खुशहाल और शानदार भविष्य को सामने लाएं। यह एक्शन लेने का समय है। इसे जाने न दें।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां