अमरोहा में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस
एसपी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जुलूस और कार्यक्रम सकुशल संपन्न
अमरोहा। जनपद अमरोहा में रंगों का पावन पर्व होली अत्यंत हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। पुलिस प्रशासन की सर्तकता और पुख्ता रणनीति के चलते पूरे जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित समस्त कार्यक्रम और पारंपरिक जुलूस बिना किसी बाधा के सकुशल संपन्न हुए, जिससे आमजन ने सुरक्षित माहौल में त्योहार का आनंद लिया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के सीधे निर्देशन में जनपद भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। उनके मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर पुलिस की विशेष पिकेट तैनात की गई थी। होली के अवसर पर निकाले गए सभी छोटे-बड़े जुलूसों को उनके पूर्व निर्धारित मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी में निकाला गया। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर जनता में सुरक्षा का भाव पैदा किया। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
डिजिटल निगरानी और ट्रैफिक प्रबंधन
मैदान के साथ-साथ डिजिटल मोर्चे पर भी अमरोहा पुलिस सक्रिय रही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की विशेष मॉनिटरिंग की गई ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया, जिससे राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
ये भी पढ़ें यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: डबल डेकर बस ने ईको कार को रौंदा, राजस्थान के छह लोगों की मौतजनसहयोग का जताया आभार
अमरोहा पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न होने पर जनपद के नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनता के सहयोग और पुलिस की मुस्तैदी के कारण ही भाईचारे का यह पर्व अपनी गरिमा के साथ संपन्न हो सका। पुलिस ने भविष्य में भी इसी प्रकार शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां