अमरोहा में मंदबुद्धि युवक का सिपाही पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार 

ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर हमले से मचाा हडकंप, पुलिस ने शुरु की जांच  

अमरोहा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विक्षिप्त युवक ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। युवक ने अपने पास छिपे धारदार हथियार से सिपाही पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसे देख राहगीरों के होश उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वह सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था कि तभी उसने सामने तैनात पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। बिना किसी उकसावे के युवक ने धारदार हथियार निकाला और सिपाही पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत साहस दिखाया और कड़ी मशक्कत के बाद हमलावर युवक को दबोच लिया।

जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद ये भी पढ़ें  जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पूरी वारदात को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। हमले और उसके बाद आरोपी को पकड़ने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग हमलावर को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिसकर्मी घायल अवस्था में नजर आ रहा है।

अमरोहा: चित्रकार जुहैब खान ने कला के माध्यम से दी  अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, शांति का दिया संदेश ये भी पढ़ें  अमरोहा: चित्रकार जुहैब खान ने कला के माध्यम से दी अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, शांति का दिया संदेश

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावर युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया है। प्राथमिक जांच में आरोपी युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं पाई गई है। वह मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि उसके पास हथियार कहाँ से आया। 

मेरठ मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग मोबाइल वैन का भव्य लोकार्पण ये भी पढ़ें  मेरठ मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग मोबाइल वैन का भव्य लोकार्पण

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा

नागल (सहारनपुर)। जनपद की थाना नागल पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा

सहारनपुर में एटीएम में सेंधमारी की हाईटेक साजिश नाकाम, महिला समेत 4 गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बीती रात एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एटीएम में सेंधमारी की हाईटेक साजिश नाकाम, महिला समेत 4 गिरफ्तार

गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 4 मार्च को गोरखपुर में पारंपरिक 'रंगोत्सव' का भव्य आयोजन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

गाजियाबाद पुलिस का बड़ा धमाका: APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश

   गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की थाना साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस का बड़ा धमाका: APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा

नागल (सहारनपुर)। जनपद की थाना नागल पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा

सहारनपुर में एटीएम में सेंधमारी की हाईटेक साजिश नाकाम, महिला समेत 4 गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बीती रात एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एटीएम में सेंधमारी की हाईटेक साजिश नाकाम, महिला समेत 4 गिरफ्तार

गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 4 मार्च को गोरखपुर में पारंपरिक 'रंगोत्सव' का भव्य आयोजन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं