मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

कोई व्यक्ति कितना भी विद्वान, तपस्वी, ज्ञानी, ध्यानी और कुशल क्यों न हो, यदि वह अपने आसपास रहने वालों के दुःख में साथ न दे सके, रोते हुए को सांत्वना न दे सके, समर्थ होते हुए भी भूखे को भोजन और बीमार, लाचार व्यक्ति को औषधि या सेवा न दे सके, तो समझना चाहिए कि उसमें मानवीय मूल्यों का अभाव है। ऐसे व्यक्ति के ज्ञान, तप और व्रत का कोई वास्तविक अर्थ नहीं रह जाता।

व्रत-उपवास, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान तभी सार्थक हैं जब उनमें करुणा और सेवा का भाव जुड़ा हो। यदि धनी, शक्तिशाली और समर्थ लोग—जिन पर ईश्वर की विशेष कृपा मानी जाती है—समाज के कमजोर और असहाय वर्ग की रक्षा का दायित्व नहीं निभाते, उन्हें अन्याय, हिंसा और दंभ से नहीं बचाते, तो समाज की संरचना ही कमजोर पड़ जाती है। सामाजिक कर्तव्यों की उपेक्षा अंततः पूरे समाज को विघटन की ओर ले जाती है।

दैनिक राशिफल: 12 मार्च, 2026, गुरुवार ये भी पढ़ें  दैनिक राशिफल: 12 मार्च, 2026, गुरुवार

धर्मग्रंथों में भी परदुःखकातरता को सर्वोच्च गुण माना गया है। एक कथानक के अनुसार, जब धर्मराज युधिष्ठिर को असत्य में सहयोग देने के कारण नरक के मार्ग से गुजरना पड़ा, तो वहां के निवासियों का करुण क्रंदन सुनकर उनका हृदय द्रवित हो गया। वे वहीं रुक गए क्योंकि उनकी उपस्थिति से पीड़ितों को शांति मिल रही थी। कहा जाता है कि वे तब तक वहां से नहीं हटे जब तक नरकवासियों को स्वर्ग जाने की अनुमति नहीं मिल गई।

दैनिक राशिफल: 11 मार्च, 2026, बुधवार ये भी पढ़ें  दैनिक राशिफल: 11 मार्च, 2026, बुधवार

यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्चा धर्म केवल व्यक्तिगत साधना नहीं, बल्कि दूसरों के दुःख को अपना समझकर उसे कम करने का प्रयास करना है। हमें अपने भीतर करुणा, संवेदना और सेवा का भाव जागृत करना चाहिए। दीन-दुखियों के आँसू पोंछना ही सच्ची साधना है और यही मनुष्य होने का वास्तविक प्रमाण भी।

चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा लाभ ये भी पढ़ें  चैत्र नवरात्रि पर बन रहा शक्तिशाली ग्रह योग इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा लाभ

Views: 61

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

प्रणपाल सिंह राणा | स्तंभकार – जीवन दर्शन  Picture

"गन्ना विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रण पाल सिंह राणा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। प्रशासनिक सेवाओं में एक लंबा और सफल कार्यकाल बिताने के साथ-साथ, पिछले 50 वर्षों से ज्योतिष, वेद और अध्यात्म के प्रति उनकी गहरी रुचि ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दी है।

श्री राणा पिछले 30 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' के माध्यम से प्रतिदिन 'अनमोल वचन' स्तंभ लिख रहे हैं, जो पाठकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। उनके लिखे विचार न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं, बल्कि पाठकों को जीवन की चुनौतियों के बीच सकारात्मक दिशा और मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। प्राचीन वैदिक ज्ञान को आधुनिक जीवन से जोड़ने की उनकी कला को पाठकों द्वारा वर्षों से सराहा और पसंद किया जा रहा है।"

नवीनतम

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

लगातार दूसरे दिन गिरा घरेलू शेयर बाजार , निवेशकों के 1.75 लाख करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
लगातार दूसरे दिन गिरा घरेलू शेयर बाजार , निवेशकों के 1.75 लाख करोड़ रुपये डूबे

मुजफ्फरनगरः बुढ़ाना पैतृक आवास पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तहसील में कृषि भूमि का कराया बैनामा

बुढ़ाना 12मार्च।  मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी  अपने मंझले भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः बुढ़ाना पैतृक आवास पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तहसील में कृषि भूमि का कराया बैनामा

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना परिसर का हुआ कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना

मीरापुर। जनपद के मीरापुर थाना परिसर में आज विकास की एक नई इबारत लिखी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना परिसर का हुआ कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बागपत- फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बागपत। जब से फरमान और मोनालिसा की शादी या करीबी रिश्तों की खबरें सामने आई हैं, तब से फरमान का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत-  फरमान के पिता का कड़ा रुख, कहा- "मोनालिसा हमारे घर की बहू कभी नहीं बन सकती"

बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कादरचौक रोड पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को खून-खराबा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बदायूं HPCL प्लांट में खूनी खेल: ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट के DGM और मैनेजर को गोलियों से भूना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर