बारिश-ओलावृष्टि के बाद बदला मौसम, राजस्थान में अब तापमान बढ़ने के संकेत
जयपुर। बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। तापमान में गिरावट के कारण राज्य में सर्दी का असर बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे मापा गया, जिससे सुबह-शाम मध्यम और दिन में हल्की सर्दी महसूस की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और धौलपुर सहित कई जिलों में दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा और तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। गुरुवार को दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस फलोदी और बाड़मेर में रहा, जबकि अधिकांश शहरों में यह 30 डिग्री से नीचे रहा। राज्य के कई जिलों में सुबह और रात के समय ठंडक बनी रही।
जयपुर, फतेहपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, चूरू और अलवर सहित कई स्थानों पर हल्का कोहरा देखा गया। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अलवर और फतेहपुर में रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप रहने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें CM योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम ने की मोहन भागवत से मुलाकात, यूपी में बड़े बदलाव के संकेत?तापमान बढ़ने के साथ ही दिन में हल्की गर्मी का असर शुरू होगा, जबकि सुबह-शाम की सर्दी में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां