यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2026 की परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा के फाइनल परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। इस वर्ष अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। उन्होंने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। परीक्षा में चयनित कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में की जाएगी।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए कुल 979 पदों पर भर्ती घोषित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई, 2025 को आयोजित की गई। वहीं, मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित हुई और इंटर्व्यू की प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को पूरी हुई। आयोग ने फाइनल रिजल्ट के साथ यूपीएससी सीएसई 2025 टॉपर लिस्ट, कट ऑफ मार्क्स 2025, और मेरिट लिस्ट पीडीएफ भी जारी कर दी है, जिनमें देश के टॉप 10 चयनित उम्मीदवारों में अनुज अग्निहोत्री, राजेश्वरी सुवे एम, अकांश ढुल, राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जिनिया अरोड़ा, ए आर राजा मोहिद्दीन, पक्षल, आस्था जैन और उज्ज्वल प्रियांक का नाम शामिल हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फाइनल रिजल्ट पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए परिणाम का पीडीएफ निकाल लें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां