मुजफ्फरनगर: परीक्षा से ठीक पहले श्रमिक पंजीकरण निरस्त, मजदूरों का श्रम कार्यालय पर जोरदार हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद के श्रम विभाग कार्यालय पर रविवार को होने वाली 'अटल आवासीय विद्यालय' की प्रवेश परीक्षा से ठीक पहले भारी हंगामा खड़ा हो गया। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों पंजीकृत श्रमिकों ने विभाग पर तानाशाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। श्रमिकों का गुस्सा इस बात पर है कि परीक्षा से ऐन वक्त पहले न केवल उनके बच्चों के प्रवेश पत्र (Admit Card) रोक दिए गए, बल्कि उनके वर्षों पुराने श्रमिक कार्डों को भी अवैध बताकर निरस्त कर दिया गया।

सालों पुराने पंजीकरण पर उठा सवाल

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में किया बड़ा धमाका, किया राज्यसभा जाने का ऐलान ये भी पढ़ें  सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में किया बड़ा धमाका, किया राज्यसभा जाने का ऐलान

प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि वे नियम अनुसार अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवेदन कर चुके थे। रविवार को परीक्षा होनी है, लेकिन विभाग अब उन्हें 'श्रमिक' मानने से ही इनकार कर रहा है।

होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से 4 माह तक किया शारीरिक शोषण ये भी पढ़ें  होटल संचालक ने शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से 4 माह तक किया शारीरिक शोषण

श्रमिक मोहम्मद इरशाद ने बताया कि "पिछले साल इसी पंजीकरण के आधार पर मेरे बेटे ने परीक्षा दी थी, तब मैं पात्र था। इस बार बेटी के आवेदन पर मुझे अपात्र बताकर कार्ड ही निरस्त कर दिया गया। विभाग की यह दोहरी नीति समझ से परे है।"

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग ये भी पढ़ें  राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

महिला श्रमिक कविता ने बताया कि "मैं 2018 से विभाग में पंजीकृत हूं और सभी शर्तों का पालन कर रही हूं। गांव में अन्य लोगों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए, लेकिन हमें अंतिम समय पर तनाव में डाल दिया गया है।"

प्रवेश पत्र न मिलने से बच्चों का भविष्य अधर में

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि विभाग ने जांच के नाम पर बिना किसी पूर्व सूचना के उनके पंजीकरण रद्द किए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि वे पात्र नहीं थे, तो विभाग ने इतने वर्षों तक उनका पंजीकरण क्यों जारी रखा और पिछले आवेदनों को कैसे स्वीकार किया गया?

अधिकारी का पक्ष

इस पूरे मामले पर अटल आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मखीजा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि इस विद्यालय में प्रवेश के कड़े नियम हैं और यह केवल 'निर्माण श्रमिकों' (Construction Workers) के बच्चों के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि आवेदन के बाद श्रम विभाग द्वारा गहन जांच की जाती है। इस जांच के दौरान जो लोग निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते या अपात्र पाए जाते हैं, उनके पंजीकरण और आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं।

परीक्षा से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम ने अभिभावकों और छात्रों के बीच भारी असंतोष पैदा कर दिया है। पीड़ित श्रमिकों ने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर बच्चों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की है।

Views: 49

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने के मामले को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदन

संभल जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदन

अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

अमरोहा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला न्यायालय परिसर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद में बहन की नृशंस हत्या करने वाला भाई हार्दिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित बुद्धि विहार में बहन की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या करने और मां पर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बहन की नृशंस हत्या करने वाला भाई हार्दिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन 

शामली। जनपद में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जन समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत...
शामली 
शामली में ग्राम चौपाल: विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने काटा अधकारियों का  वेतन 

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद में एक गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने के मामले को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश देखने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदन

संभल जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ हुआ अभिनंदन

अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

अमरोहा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला न्यायालय परिसर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

मुरादाबाद में बहन की नृशंस हत्या करने वाला भाई हार्दिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित बुद्धि विहार में बहन की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या करने और मां पर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बहन की नृशंस हत्या करने वाला भाई हार्दिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं