ग्रेटर नोएडा में साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 1. 29 करोड़ 29 ठगे

School Ad

नोएडा । ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक बुजुर्ग को साइबर अपराधियों ने लगभग 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1. 29 करोड़  की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज  कर मामले की जांच कर रही है।

 एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि दिलीप कुमार दास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शिवालिक होम सोसाइटी साइड- सी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह एक सीनियर सिटीजन है। पीड़ित के अनुसार उन्हें 6 फरवरी को एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह ट्राई के अधिकारी हैं। कथित ट्राई के अधिकारी ने पीड़ित से कहा कि एक मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। आप जांच के लिए 2 घंटे के अंदर मुंबई पहुंचे। जब पीड़ित ने कहा कि मैं सीनियर सिटीजन हूं और नोएडा से मुंबई 2 घंटे में नहीं पहुंच सकता तो, उसने कहा कि वीडियो कॉल पर आपके बयान दर्ज किए जाएंगे ,और जब तक बयान नहीं दर्ज हो जाते तब तक आप डिजिटल अरेस्ट रहेंगे। किसी से संपर्क नहीं करेंगे।

गाजियाबाद: छुट्टी न मिलने पर बैंक मैनेजर की सनसनीखेज हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में उतारी गोली ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: छुट्टी न मिलने पर बैंक मैनेजर की सनसनीखेज हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में उतारी गोली

 पीड़ित के अनुसार उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया गया। कहा गया कि आपने केनरा बैंक में अकाउंट खुलवाया, जिसे नरेश गोयल नाम के एक व्यक्ति को 5 लाख में बेच दिया था। इस खाते में दो करोड़ रुपए जमा किए गए थे। और आपको 10 प्रतिशत कमीशन मिला था। इस दौरान बुजुर्ग को धमकी दी गई कि आपके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित के अनुसार इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए एक कोर्ट रूम से उन्हें जोड़ा गया। वहां पर जज का चोगा पहने एक व्यक्ति बैठे था , तथा उनके बगल में पुलिस अधिकारी खड़े थे। कथित जज ने पीड़ित को गिरफ्तार करने का आदेश दिया तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह एक सीनियर सिटीजन है और जांच में सहयोग कर रहे हैं।

नोएडा में पकड़ा साइबर अपराधी, बेरोजगारों को एमएनसी में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी ये भी पढ़ें  नोएडा में पकड़ा साइबर अपराधी, बेरोजगारों को एमएनसी में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

 इसके बाद उनसे कहा गया कि आपके  बैंक अकाउंट में जितना भी पैसे हैं, उसके बारे में जानकारी दीजिए। अकाउंट वेरीफाई किए जाएंगे, उन्हें एक बैंक अकाउंट की जानकारी दी गई, जिसमें सारी रकम ट्रांसफर करवाई गई। उसके बाद कहा गया की जांच के बाद जब यह पता चलेगा कि आप निर्दोष है तो सारी रकम आपको ट्रांसफर कर दी जाएगी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने करीब 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा तथा इस बीच उन्होंने कई बार में अपनी कुल जमा पूंजी एक करोड़ 29 लाख 61 हजार 962 रुपए आरोपियों के बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया।  काफी दिन बाद भी उनकी रकम वापस नहीं आई तो पीड़ित को शक हुआ तथा उन्होंने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गाजियाबाद: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली बाईपास पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सोमवार की तड़के खतौली बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ गुरुग्राम जा रही एक लग्जरी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली बाईपास पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह अवैध तमंचे व अधबने हथियार बरामद

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर रुड़की गंग नहर कोतवाली प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह अवैध तमंचे व अधबने हथियार बरामद

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

   सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

   सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती

फतेहाबाद। नेशनल हाइवे 9 हिसार रोड पर स्थित गांव धांगड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हरियाणा पुलिस...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
फतेहाबाद : पुलिस इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली, मौके पर मचा हडक़ंप; घायल अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

   सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

   सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बकारका में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। अपने मकान पर चल रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मकान की छत पर निर्माण कार्य देखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अवैध और अत्यंत घातक चूहनाशक उत्पादों, विशेषकर येलो या व्हाइट फॉस्फोरस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘रैटोल पेस्ट’ की बिक्री पर सरकार ने लगाई रोक

मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

   मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्र हित और चिकित्सा शिक्षा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम