एनसीआर : मौसम में बदलाव से हवा हुई साफ, कई इलाकों में एक्यूआई ग्रीन जोन में; 19 मार्च को फिर आ सकता है बदलाव

On
School Ad

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम में आए बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

ठंडी हवाओं और साफ मौसम के कारण दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहतर स्तर पर पहुंच गया है। कई स्थानों पर एक्यूआई ग्रीन और संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित एजेंसियों के अनुसार दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई संतोषजनक स्तर पर रहा। अलीपुर में एक्यूआई 74, अशोक विहार में 92, आया नगर में 87 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 86 दर्ज किया गया।

गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल ये भी पढ़ें  गौतमबुद्व नगर में हुए सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोगों की मौत, पिता-पुत्री समेत कई घायल

इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक्यूआई 95 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 72 दर्ज किया गया। वहीं कुछ स्थानों पर यह स्तर थोड़ा अधिक रहा, जैसे बवाना में 117, कैंटोनमेंट एरिया में 116 और चांदनी चौक में 117 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। नोएडा की बात करें तो यहां के चारों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता बेहतर पाई गई। सेक्टर-62 में एक्यूआई 70, सेक्टर-125 में 90, सेक्टर-1 में 85 और सेक्टर-116 में 84 दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े संतोषजनक श्रेणी में आते हैं, जिससे नोएडा के निवासियों को साफ और ताजा हवा का अनुभव हुआ। गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया। इंदिरापुरम में एक्यूआई 80, संजय नगर में 64 और वसुंधरा में 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में हैं। हालांकि लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 133 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है।

गाजियाबाद: गैस आपूर्ति पर जिलाधिकारी और एडिशनल सीपी ने की समीक्षा बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: गैस आपूर्ति पर जिलाधिकारी और एडिशनल सीपी ने की समीक्षा बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नोएडा क्षेत्र के लिए जारी सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 17 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 18 मार्च को 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 19 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार उस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20 मार्च को भी आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 21 मार्च को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और हवा साफ हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवाएं जारी रहती हैं तो आने वाले दिनों में भी एनसीआर के लोगों को साफ हवा का लाभ मिल सकता है। 

गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान  ये भी पढ़ें  गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया

   मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नई मंडी थाना पुलिस को एक बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

प्रयागराज/खरगोन।  मध्यप्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा के विवाह प्रकरण के मामले में फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा भोंसले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  मध्य प्रदेश 
कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

नैनीताल।  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रविवार देर रात भीषण आंधी-तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रामनगर में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के शीर्ष...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

उत्तर प्रदेश

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

प्रयागराज/खरगोन।  मध्यप्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा के विवाह प्रकरण के मामले में फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा भोंसले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  मध्य प्रदेश 
कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में अजान को लेकर BJP सांसद का बयान, सियासी बवाल तेज

अलीगढ़। अक्सर अपने तीखे और विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने...
उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में अजान को लेकर BJP सांसद का बयान, सियासी बवाल तेज

मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

मुरादाबाद में गौतस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम