नोएडा में अधिवक्ता के साथ मारपीट मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित

School Ad

नोएडा। गौतमबुद्व नगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना बिसरख में तैनात दो उप निरीक्षक और दो हेड कांस्टेबल को पुलिस उपायुक्त ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने एक अधिवक्ता के साथ मारपीट कर अभद्रता की। इस मामले को लेकर जनपद गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ थाना बिसरख पर धरना प्रदर्शन किया।

 अपर पुलिस आयुक्त आरके गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच करवाई गई। जिसमें बिसरख कोतवाली में तैनात दो उपनिरीक्षक श्रीपाल गिरी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक युवक, एक युवती से एक तरफा प्रेम करता था। युवती से जब उसने शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस बात से नाराज युवक ने अपने दोस्त सोनू और एक अन्य  के साथ मिलकर युवती के मंगेतर को कार में बैठाकर उसके साथ मारपीट कर दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ दिया था। इस मामले में युवती की शिकायत पर बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि इस घटना में अधिवक्ता फरीद अहमद का भाई सोनू भी आरोपी है।

गाजियाबाद: छुट्टी न मिलने पर बैंक मैनेजर की सनसनीखेज हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में उतारी गोली ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: छुट्टी न मिलने पर बैंक मैनेजर की सनसनीखेज हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में उतारी गोली

बताया जा रहा है कि पुलिस सोनू को पकड़ने के लिए ककराला गांव गई थी। आरोप है कि वहां अधिवक्ता ने घर का दरवाजा बंद कर सोनू को दूसरे दरवाजे से भगा दिया। उसने पुलिस पर अधिवक्ता होने का रौब दिखाकर अभद्रता की। इसके बाद फरीद को पूछताछ के लिए थाना बिसरख लाया गया। वहीं अधिवक्ता फरीद अहमद का कहना है कि उसके भाई का नाम सोनू जरूर है मगर वह और उसका भाई एक तरफा प्रेमी के बारे में नहीं जानते। उनका भाई नगला सलेमपुर मेरठ में रहता है। पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को पकड़ा है वह भी उन्हें नहीं जानते। पुलिस अब इस मामले में नये सिरे से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

भारत में परोक्ष इच्छामृत्यु का पहला मामला: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हरीश राणा, शुरू हुई लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया ये भी पढ़ें  भारत में परोक्ष इच्छामृत्यु का पहला मामला: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हरीश राणा, शुरू हुई लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

वाराणसी। देश के एक प्रसिद्ध पार्श्व गायक, संगीतकार और शिव भक्त कैलाश खेर सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में...
मनोरंजन 
शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

मुंबई। संगीत की दुनिया में ऐसे गाने अक्सर दर्शकों के बीच खास जगह बना लेते हैं, जिनमें मस्ती और एनर्जी...
Breaking News  मनोरंजन 
शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

  इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ   बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

उत्तर प्रदेश

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम