पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

On
School Ad

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के दौरान एक इमारत की छत गिरने से मह‍िलाओं की दबकर मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, छत कथित तौर पर घटिया सामग्री से बनाई गई थी। भारी भीड़ का वजन सहन नहीं कर सकी और अचानक गिर गई, जिससे कई महिलाएं मलबे के नीचे फंस गईं। दुनिया न्यूज चैनल के अनुसार, "सोमवार को शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक 'बेनजीर इनकम सपोर्ट सेंटर' की छत गिरने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।

 योगी सरकार का बड़ा कदम: सरयू नहर परियोजना के विस्तार से पूर्वी यूपी के किसानों की बदलेगी तकदीर ये भी पढ़ें   योगी सरकार का बड़ा कदम: सरयू नहर परियोजना के विस्तार से पूर्वी यूपी के किसानों की बदलेगी तकदीर

नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन  ये भी पढ़ें  नशा युवाओं, समाज और राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित करता है: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

बचाव अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 'चक नंबर 125' के पास हुई, जहां 200 से ज्यादा महिलाएं 'बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम' के तहत अपनी किस्तें लेने के लिए जमा हुई थीं। रिटेलर की दुकान की कमजोर छत अचानक ढह गई, जिससे कई महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं।" घायलों को शेख ज़ायेद अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच महिलाओं को मृत घोषित किया गया। जिला प्रशासन ने अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी है और घटना की जांच जारी है।

इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट ये भी पढ़ें  इसरो का बड़ा परीक्षण: CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 22 टन थ्रस्ट पर सफल हॉट टेस्ट

डिप्टी कमिश्नर जाहिर अनवर जप्पा ने कहा कि यह हादसा तब हुआ, जब 200 से अधिक महिलाएं इमारत की पहली मंजिल पर बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम के तहत भुगतान लेने के लिए इकट्ठा हुई थीं। एक अन्य चश्मदीद ने दावा किया कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और भगदड़ में दर्जनों अन्य घायल हो गए, लेकिन अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, दो साल पहले, सिंध इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडिंग एस्टेट के नॉरिस चौरंगी के पास जकात वितरण के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 12 लोग, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, मारे गए थे। 

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव पाल में आज सुबह सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कलां में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक सनसनीखेज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

वाराणसी। देश के एक प्रसिद्ध पार्श्व गायक, संगीतकार और शिव भक्त कैलाश खेर सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में...
मनोरंजन 
शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम