मुजफ्फरनगर: 12 लाख के जेवरात के साथ फर्नीचर मिस्त्री गिरफ्तार, विश्वास का फायदा उठाकर दिया था चोरी को अंजाम

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सनसनीखेज खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित परिवार का विश्वासपात्र फर्नीचर मिस्त्री निकला, जिसने डुप्लीकेट चाबी की मदद से घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

बढ़ई के काम के दौरान रची थी साजिश

खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा? ये भी पढ़ें  खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि पुत्र मदन, निवासी बधाई कला (थाना चरथावल) के रूप में हुई है। पूछताछ में रवि ने स्वीकार किया कि वह पेशे से बढ़ई है और पीड़ित परिवार के घर अक्सर काम के सिलसिले में उसका आना-जाना था। घर में काम करने के दौरान ही उसकी नजर अलमारी में रखे कीमती आभूषणों पर पड़ गई थी, जिसके बाद उसके मन में लालच आ गया। उसने योजनाबद्ध तरीके से मुख्य गेट की डुप्लीकेट चाबी तैयार की और मौका पाकर कमरे का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पार कर दी।

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में शांतिपूर्ण ईद की तैयारी, शांति समिति की बैठक में हुआ मंथन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के शाहपुर में शांतिपूर्ण ईद की तैयारी, शांति समिति की बैठक में हुआ मंथन

खेत में छिपाए थे जेवरात

मुजफ्फरनगर के चरथावल में फंदे पर लटका मिला शव , पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के चरथावल में फंदे पर लटका मिला शव , पुलिस जांच में जुटी

बीती 13 मार्च 2026 को शांति नगर निवासी पूजा पत्नी प्रदीप ने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। 16 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पचेंडा बाईपास के पास रनवीरा रिसोर्ट के नजदीक घेराबंदी कर रवि को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद उसने जेवरात को ईख के खेत में छिपा दिया था। जब वह इन आभूषणों को बेचने की फिराक में कहीं ले जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस ने आरोपी के पास से शत-प्रतिशत आभूषण बरामद करने का दावा किया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद जेवरात की बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पूर्व में भी इसी तरह विश्वासघात कर अन्य घरों में चोरियां की हैं। फिलहाल, कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Views: 176

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

सुपौल में इओयू की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

सुपौल। जिले के करजाईन क्षेत्र में आर्थिक अपराध इकाई इओयू पटना की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
सुपौल में इओयू की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026: बेटियों की शादी पर मिलेंगे 55000 रुपए तुरंत करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया और पात्रता

अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और आपके घर में बेटी की शादी होने वाली है तो अब आपको ...
मध्य प्रदेश 
MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2026:  बेटियों की शादी पर मिलेंगे 55000 रुपए तुरंत करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया और पात्रता

देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  नगर संगठन की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

शामली: रसीदगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर संपन्न, स्वरोजगार के लिए मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी

   शामली। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण...
शामली 
शामली: रसीदगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर संपन्न, स्वरोजगार के लिए मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी

नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा मंगलवार को गैस संकट, मनरेगा भुगतान में धांधली व बदायूं में सुधीर गुप्ता...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  नगर संगठन की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों की घोषणा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: नगर पालिका परिषद में पांच मनोनीत सभासदों का स्वागत एवं अभिनंदन

सहारनपुर में डिजिटल जनगणना-27 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशन में आगामी डिजिटल जनगणना-27 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डिजिटल जनगणना-27 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सहारनपुर में रबी विपणन 2026-27: किसानों से गेहूँ की खरीद के लिए 4 मोबाइल क्रय केंद्र चालू

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे मोबाईल क्रय
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रबी विपणन 2026-27: किसानों से गेहूँ की खरीद के लिए 4 मोबाइल क्रय केंद्र चालू

सहारनपुर में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले: शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र पदों पर अवसर

सहारनपुर। सहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार गौतम ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजेंट सर्विस देहरादून द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले: शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइज़र पदों पर अवसर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम