भारत में एलपीजी आपूर्ति सामान्य: अमेरिका और अन्य देशों से हो रहा भारी आयात, केंद्र का बयान

On
School Ad

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को कहा गया कि भारत ने अमेरिका सहित कई देशों से एलपीजी को आयात करना शुरू कर दिया है। साथ ही बताया कि देश में आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर से गैस खत्म होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की विपणन एवं तेल रिफाइनरी संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि अधिकांश एलपीजी खाड़ी देशों से आ रही है। शर्मा ने कहा, “हमारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से एलपीजी लेना शुरू कर दिया है। सरकार एलपीजी के स्रोतों में विविधता लाने के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है।”

 

सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम ये भी पढ़ें  सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत !

उन्होंने आगे कहा, “विविधीकरण बढ़ने के कारण आज हमें अधिक कच्चा तेल मिल रहा है।” राज्यों द्वारा वितरण कार्य फिर से शुरू करने के साथ ही वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति भी आंशिक रूप से बहाल हो गई है। घरेलू एलपीजी की मांग पर दबाव कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों का उपयोग भी शुरू कर दिया गया है। शर्मा ने बताया कि घबराहट के कारण बढ़ी मांग में कमी आ रही है और बुकिंग में गिरावट देखी जा रही है। 13 मार्च को 89 लाख बुकिंग दर्ज की गई थीं, जो आज घटकर 70 लाख रह गई हैं।" उन्होंने कहा कि एलपीजी रिफिल वितरण दर संघर्ष से पहले जैसी ही है और उन्होंने उपभोक्ताओं से जमाखोरी और कालाबाजारी से खरीददारी से बचने का आग्रह किया। मंत्रालय के अनुसार, ईंधन की उपलब्धता स्थिर बनी हुई है, रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं और पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा  ये भी पढ़ें  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा

 

शर्मा ने कहा, “किसी भी एलपीजी वितरक के पास ईंधन की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।” साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्मों की ओर बढ़ते रुझान से बुकिंग में सुधार हुआ है। इस बीच, भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर 'नंदा देवी' मंगलवार को गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा, जो इस सप्ताह पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला दूसरा एलपीजी वाहक बन गया। इससे एक दिन पहले 'शिवालिक' मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था। दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर बेहद जोखिम भरे मार्ग से गुजरने के बाद भारत को महत्वपूर्ण एलपीजी आपूर्ति पहुंचा रहे थे। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान- अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण समुद्री यातायात बाधित है। 

Views: 72

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

शामली। राष्ट्र निर्माण और भविष्य की नीतियों के निर्धारण में मील का पत्थर साबित होने वाली 'जनगणना 2027' की...
शामली 
शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

नई दिल्ली।  ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है कि किन परिस्थितियों में और किन लोगों को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

शामली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

शामली। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने कबड्डी, हैंडबॉल और कुश्ती स्पर्धाओं में...
शामली 
शामली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, चरथावल में गैस एजेंसी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल कस्बे में इंडियन गैस एजेंसी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, चरथावल में गैस एजेंसी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

उत्तर प्रदेश

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 
सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बिजनौर 
 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम