बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

On
School Ad

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार काे दरोगा सुनील कुमार के पार्थिव देह पर पुलिस लाइन बिजनौर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया |

दरोगा सुनील सोमवार देर रात करीब 9 बजे एक होमगार्ड के साथ क्षेत्र में किसी घटना के संबंध में निकल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत नजीबाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दस साल की मोहब्बत और कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल को सता रहा जान का डर, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार ये भी पढ़ें  दस साल की मोहब्बत और कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी युगल को सता रहा जान का डर, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही नगीना क्षेत्राधिकारी अंजनेय कुमार, अपराध निरीक्षक नजीबाबाद योगेंद्र कुमार और नगीना देहात थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

अमेरिका : खामेनेई शासन के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई से ईरानियों में जश्न, व्हाइट हाउस के बाहर निकाली रैली  ये भी पढ़ें  अमेरिका : खामेनेई शासन के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई से ईरानियों में जश्न, व्हाइट हाउस के बाहर निकाली रैली

दरोगा सुनील कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह मूल रूप से शामली जिले के दयानंदनगर क्षेत्र के निवासी थे। वह पिछले करीब 20 सालों से मेरठ के एकता नगर में रह रहे थे, जहां परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।सुनील कुमार वर्ष 1991 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। करीब 14 वर्ष पहले उन्हें उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। इससे पहले वह बरेली जिले में तैनात थे और इसी साल जनवरी में उनका तबादला नगीना देहात थाने में हुआ था।

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

Views: 185

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

  गौतमबुद्धनगर। बादलपुर गांव में स्थित कु. मायावती राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय का सेमिनार हॉल 16 मार्च, 2026 को नारी शक्ति...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

मोरना। जनपद के ग्राम बिहारगढ़ स्थित हजरत ख्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लागाह शरीफ पर आस्था और सामाजिक समरसता का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

शामली। राष्ट्र निर्माण और भविष्य की नीतियों के निर्धारण में मील का पत्थर साबित होने वाली 'जनगणना 2027' की...
शामली 
शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

नई दिल्ली।  ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है कि किन परिस्थितियों में और किन लोगों को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

उत्तर प्रदेश

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 
सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बिजनौर 
 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम