मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज
अमन-चैन की दुआ के साथ मुकम्मल हुआ कुरान-ए-पाक, देखने को मिली गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल

मोरना। जनपद के ग्राम बिहारगढ़ स्थित हजरत ख्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लागाह शरीफ पर आस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। 26वें रोजे के अवसर पर आयोजित सामूहिक इफ्तार में क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम समुदायों के गणमान्य व्यक्तियों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला, जो गंगा-जमुनी तहजीब की एक जीवंत मिसाल बन गया।
26वें रोजे के अवसर पर चिल्लागाह के सज्जादा नशीन सूफी जव्वाद अहमद खुशहाली ने रूहानी प्रवचन देते हुए कहा कि रोजा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह अल्लाह से निकटता बढ़ाने का जरिया है। उन्होंने कहा कि रोजा चित्त की चंचलता को दूर कर रूहानी एकाग्रता कायम करता है। रमजान इबादत, गुनाहों से तौबा करने और समाज के कमजोर लोगों की मदद करने का महीना है।
कुरान मुकम्मल और हाफिज का सम्मान
इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज अदा की गई। देर रात ईशा की नमाज के बाद तरावीह के दौरान कुरान-ए-पाक की आखिरी सूरतों की तिलावत के साथ कुरान मुकम्मल (पूर्ण) किया गया। इस विशेष अवसर पर कुरान सुनाने वाले हाफिज मोहम्मद अब्दुल कादिर अगवानपुरी को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई और सभी उपस्थित लोगों में तबर्रूक (प्रसाद) का वितरण किया गया।
गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
सांप्रदायिक एकता के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूफी रईस, सूफी सलीम, कमालुद्दीन, भूरा भाई सरिया वाले, हाफिज मो. साजिद, मो. अफजल, सूफी सिराज, मो. शमशाद, मुन्ना ककराला और हबीब मलिक उपस्थित रहे। साथ ही, भगवंत सिंह, पप्पी सरदार और प्रधान संजय चौहान जैसे क्षेत्र के हिंदू समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने भी शिरकत कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में गरीबी के अंतिम संस्कार में शालू सैनी ने पेश की मिसाल, निभाया रिश्ते का फर्ज
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां