मुजफ्फरनगर में पुलिस महकमे में फेरबदल: एसएसपी संजय वर्मा ने कई चौकी प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के किए तबादले

School Ad


मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक रविंद्र भाटी को थाना छपार से स्थानांतरित कर थाना मंसूरपुर भेजा गया है। वहीं थाना चरथावल क्षेत्र की अलावलपुर चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी मंगत त्यागी को चौकी से हटाकर थाना नई मंडी भेज दिया गया है।

मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता: भाषण में खुशबू व पोस्टर में जोया ने मारी बाजी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता: भाषण में खुशबू व पोस्टर में जोया ने मारी बाजी


इसके साथ ही उपनिरीक्षक आयुष त्यागी को नई मंडी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक मनीष कुमार को तितावी थाना क्षेत्र से स्थानांतरित कर खतौली थाने में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक लोकेश गौतम को थाना छपार में एसएसआई (सीनियर सब-इंस्पेक्टर) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि उपनिरीक्षक परविंद्र सिंह को अलावलपुर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक तेजवीर को फुगाना से स्थानांतरित कर थाना चरथावल भेजा गया है।

मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिलाधिकारी ने फील्ड ट्रेनरों को सिखाए बारीकी के गुर


पुलिस प्रशासन के अनुसार यह फेरबदल जनपद में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखते हुए जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

Views: 132

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नेशनल वैक्सीनेशन डे: टीकाकरण क्यों है परिवार और बच्चों की सबसे बड़ी ढाल? जानें 5 मुख्य कारण

नई दिल्ली। हर साल 16 मार्च को भारत में नेशनल वैक्सीनेशन डे यानी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसी...
लाइफस्टाइल 
नेशनल वैक्सीनेशन डे: टीकाकरण क्यों है परिवार और बच्चों की सबसे बड़ी ढाल? जानें 5 मुख्य कारण

हेल्थ टिप्स: पीरियड्स के दौरान क्यों हो जाती है आयरन की कमी? इस तरह से करें पूर्ति

  नई दिल्ली। महिलाओं में पीरियड्स या मासिक धर्म एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। अगर इस दौरान रक्तस्राव बहुत ज्यादा ऐसे...
हेल्थ 
हेल्थ टिप्स: पीरियड्स के दौरान क्यों हो जाती है आयरन की कमी? इस तरह से करें पूर्ति

देशभर में तेज़ी पकड़ रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान, दो हफ्तों में 3 लाख किशोरियों को लगा टीका

नई दिल्ली। देशभर में चल रहे ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान ने तेज़ी पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
देशभर में तेज़ी पकड़ रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान, दो हफ्तों में 3 लाख किशोरियों को लगा टीका

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल: पीएम मोदी से मिले वरुण गांधी, बदला-बदला दिखा अंदाज

नई दिल्ली। भाजपा नेता वरुण गांधी ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल: पीएम मोदी से मिले वरुण गांधी, बदला-बदला दिखा अंदाज

ईरान संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत! अखिलेश के बयान पर मंत्री कपिल देव का पलटवार

लखनऊ। देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ईरान संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत! अखिलेश के बयान पर मंत्री कपिल देव का पलटवार

उत्तर प्रदेश

ईरान संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत! अखिलेश के बयान पर मंत्री कपिल देव का पलटवार

लखनऊ। देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ईरान संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत! अखिलेश के बयान पर मंत्री कपिल देव का पलटवार

“मेरठ में नाबालिग के अपहरण का आरोप! फेरीवाला गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

मेरठ। उत्तर प्रदेश के Meerut से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है…जिसने पूरे इलाके में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“मेरठ में नाबालिग के अपहरण का आरोप! फेरीवाला गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

मेरठ में गौ रक्षा दल ट्रस्ट ने घायल गाय के उपचार की मांग की, उगाही के आरोपों को बताया गहरी साजिश

मेरठ। गौ रक्षा दल ट्रस्ट ने एक घायल गाय के उपचार को लेकर प्रशासन से गुहार लगाने के साथ-साथ संगठन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गौ रक्षा दल ट्रस्ट ने घायल गाय के उपचार की मांग की, उगाही के आरोपों को बताया गहरी साजिश

जमीनी विवाद में युवक की हत्या, लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जमीनी विवाद में युवक की हत्या, लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम