नेशनल वैक्सीनेशन डे: टीकाकरण क्यों है परिवार और बच्चों की सबसे बड़ी ढाल? जानें 5 मुख्य कारण

On
School Ad

नई दिल्ली। हर साल 16 मार्च को भारत में नेशनल वैक्सीनेशन डे यानी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1995 में भारत में पोलियो के मौखिक टीके की पहली खुराक दी गई थी, जिसने देश को पोलियो मुक्त बनाने की नींव रखी।

आज भी टीकाकरण बच्चों और पूरे परिवार की सुरक्षा का सबसे मजबूत हथियार है। भारत सरकार ने साल 2014 में मिशन इंद्रधनुष शुरू किया था, जिसका लक्ष्य बच्चों में पूर्ण टीकाकरण को बढ़ावा देना और शिशु मृत्यु दर को कम करना था। इस अभियान ने लाखों बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया। मेडिकल साइंस में वैक्सीनेशन का महत्वपूर्ण योगदान है।

सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, सेहत का खजाना हैं मसाले; जानें असली और नकली की पहचान  ये भी पढ़ें  सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, सेहत का खजाना हैं मसाले; जानें असली और नकली की पहचान

यह कई गंभीर बीमारियां से बचाने में कारगर है। हालांकि, आज के समय में कई नई-नई संक्रामक बीमारियां सामने आ रही हैं, इसलिए हर उम्र में टीकाकरण और भी जरूरी हो गया है। यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स इमरजेंसी फंड पांच मुख्य कारणों के बारे में बताता है कि टीकाकरण क्यों इतना महत्वपूर्ण है- टीकाकरण जिंदगियां बचाता है: आधुनिक टीके और ओरल ड्रॉप्स ने बच्चों को कई खतरनाक बीमारियों से मुक्ति दिलाई है। सफल टीकाकरण अभियानों की वजह से चेचक जैसी बीमारी कंट्रोल हो चुकी है। कई अन्य घातक रोग अब नियंत्रण में हैं या समाप्त हो चुके हैं। टीकाकरण अगली पीढ़ी को सुरक्षित बनाता है: वैक्सीनेशन ने गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद की है।

हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम ये भी पढ़ें  हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम

भारत अब पोलियो मुक्त है, जिससे आने वाली पीढ़ियां इस बीमारी से कभी प्रभावित नहीं होंगी। अगर मां को रूबेला का टीका नहीं लगा हो तो यह बीमारी गर्भ में ही बच्चे को पहुंच सकती है। समय पर टीकाकरण से नई पीढ़ी स्वस्थ और मजबूत हो सकती है। टीकाकरण परिवार की आर्थिक स्थिति सही रखता है: मध्यम या निम्न वर्ग में अगर कोई बच्चा गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाए तो इलाज पर भारी खर्च होता है। जमा-पूंजी खत्म हो जाती है, कर्ज लेना पड़ता है और परिवार की इकोनॉमी पर नकारात्मक असर पड़ जाता है। सही समय पर टीका लगवाकर ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। टीकाकरण विकलांगता को रोकता है: विकलांगता के खिलाफ दुनिया भर में प्रयास हो रहे हैं, लेकिन बचपन में टीकाकरण सबसे आसान और प्रभावी तरीका है।

सिर्फ फल ही नहीं, अनार के फूल में भी छिपा है सेहत का खजाना ये भी पढ़ें  सिर्फ फल ही नहीं, अनार के फूल में भी छिपा है सेहत का खजाना

पोलियो के टीके ने लाखों बच्चों को नुकसान से बचाया। इसी तरह खसरे के टीके ने अंधेपन, बहरेपन और मानसिक विकलांगता जैसी जटिलताओं को रोका है। समय पर टीकाकरण बच्चों को स्वस्थ और सामान्य जीवन देता है। टीकाकरण पूरे परिवार और समाज की रक्षा करता है: कई बीमारियां संक्रामक होती हैं। एक व्यक्ति बीमार पड़ने से कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बुजुर्ग, बच्चे या बीमार सदस्य गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। कोविड-19 इसका स्पष्ट उदाहरण है। खुद और अपने बच्चों का टीकाकरण करवाकर पूरे परिवार, पड़ोसियों और दोस्तों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। 

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

लखनऊ। लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में मंगलवार को उस...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
 ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

लखनऊ। लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम