पीठ दर्द और पाचन से हैं परेशान? मयूरासन में छिपा है सेहत का राज

On
School Ad

 नई दिल्ली। आजकल की व्यस्त दिनचर्या, उचित पोषक आहार और व्यायाम की कमी में शारीरिक मांसपेशियां तेजी से कमजोर हो रही हैं। इससे पीठ दर्द, कमर दर्द, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में मयूरासन को एक शक्तिशाली और प्रभावी आसन माना गया है, जो शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है।

'मयूरासन' संस्कृत भाषा से लिया गया है, जो की दो शब्दों से मिलकर बना है। 'मयूर' यानी की 'मोर' के समान और आसन का अर्थ होता है 'मुद्रा'। इस योगासन को करने के दौरान शरीर की मुद्रा 'मोर' के समान दिखती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन के महत्व पर जोर दिया है। उनके अनुसार, यह एक उन्नत आर्म-बैलेंसिंग योग क्रिया है, जो मोर की तरह संतुलन बनाती है।

सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, सेहत का खजाना हैं मसाले; जानें असली और नकली की पहचान  ये भी पढ़ें  सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, सेहत का खजाना हैं मसाले; जानें असली और नकली की पहचान

इसको करने के दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखते हुए हथेलियों पर शरीर का वजन संतुलित किया जाता है। इस आसन को करने के दौरान शरीर को जमीन से ऊपर उठाया जाता है, जिसमें कोहनियां पेट के पास होती हैं और पैर पीछे की ओर सीधे रहते हैं। नियमित रूप से आसन करने से शारीरिक और मानसिक ताकत बढ़ती है तथा एकाग्रता और पूरे शरीर की मजबूती में सुधार होता है। हालांकि, यह आसन शुरुआती लोगों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं, कहा जाता है कि इसे करने से पहले कुछ योगासन अच्छे से करें, जैसे प्लैंक, चतुरंग दंडासन, बकासन, और अन्य हाथ-कलाई मजबूत करने वाले आसनों का अभ्यास जरूर करें।

सिर्फ फल ही नहीं, अनार के फूल में भी छिपा है सेहत का खजाना ये भी पढ़ें  सिर्फ फल ही नहीं, अनार के फूल में भी छिपा है सेहत का खजाना

साथ ही, शुरुआत में योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही इसका अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से करने पर कलाई या कंधे में चोट लग सकती है। इसको करने के लिए घुटनों के बल बैठें और दोनों पैरों के पंजों को पीछे मिला लें। सामने झुककर दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें, उंगलियां पैरों की तरफ होनी चाहिए। कोहनियों को मोड़ें और उन्हें दोनों ओर पेट के नीचे टिकाएं। धीरे-धीरे शरीर का भार हाथों पर लाते हुए पैरों को पीछे सीधा फैलाएं। सांस बाहर छोड़ते हुए, सिर और पैरों को ऊपर उठाएं, ताकि पूरा शरीर जमीन के समानांतर हवा में रहे। शुरुआती दिनों में 20-30 सेकंड रुकें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। इस योगासन के फायदे तमाम हैं, लेकिन उच्च रक्तचाप, हर्निया, हृदय रोग या पेट के अल्सर वाले लोग इसे न करें। 

सुबह उठते ही नाक हो जाती है बंद, शरीर में बढ़ते कफ का है संकेत  ये भी पढ़ें  सुबह उठते ही नाक हो जाती है बंद, शरीर में बढ़ते कफ का है संकेत

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य विवाद: सहयोगी देशों पर भड़के ट्रंप, दी गंभीर चेतावनी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी देशों की आलोचना करते हुए कहा है कि हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य मार्ग को...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य विवाद: सहयोगी देशों पर भड़के ट्रंप, दी गंभीर चेतावनी

“लखनऊ में भावुक श्रद्धांजलि: CM योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा को किया नमन”

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से एक भावुक और सम्मान से जुड़ी खबर सामने आ रही है…जहां आज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“लखनऊ में भावुक श्रद्धांजलि: CM योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा को किया नमन”

BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) स्थित सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

शामली में मिलावटी डीजल से ट्रक खराब होने का आरोप, पीडित ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी से की कार्यवाही की मांग

   शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की तहसील पहुचे एक व्यक्ति ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को एक शिकायती पत्र...
शामली 
शामली में मिलावटी डीजल से ट्रक खराब होने का आरोप, पीडित ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी से की कार्यवाही की मांग

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

  लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस अखिलेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश

“लखनऊ में भावुक श्रद्धांजलि: CM योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा को किया नमन”

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से एक भावुक और सम्मान से जुड़ी खबर सामने आ रही है…जहां आज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“लखनऊ में भावुक श्रद्धांजलि: CM योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा को किया नमन”

BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) स्थित सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
BHU में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, रेजिडेंट डॉक्टरों में भारी रोष

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

  लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस अखिलेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान— ‘पूरी दुनिया को भुगतने होंगे परिणाम’”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम