शामली में मिलावटी डीजल से ट्रक खराब होने का आरोप, पीडित ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी से की कार्यवाही की मांग

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की तहसील पहुचे एक व्यक्ति ने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौपते हुए मेरठ करनाल हाइवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मिलावटी डीजल देने से ट्रक खराब होने का आरोप लगाय है। पीडित ने खाद्य पूर्ति अधिकारी से मामले की जांच कर पेट्रोल पंप पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आपको बता दें जिला मेरठ के गांव रतौली निवासी ट्रक चालक सुधीर शर्मा शामली तहसील पहुंचा। जहा उसने जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि बीती 15 मार्च की रात्रि करीब 11:30 बजे उसने अपने ट्रक में झिंझाना थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल रोड स्थित टपराना गोल चक्कर के समीप स्थित नानू नंबरदार पेट्रोल पंप से अपने ट्रक में 29 हजार 600 रूपये का डीजल डलवाया था। आरोप है कि उक्त डीजल को डलवाये जाने के बाद करनाल पहुंचते ही उसका ट्रक अचानक खराब हो गया। जब ट्रक को कंपनी के इंजीनियर को दिखाया गया तो इंजीनियर ने बताया कि ट्रक की टंकी मे तेल की मात्रा के साथ पानी की मात्रा भी काफी हद तक मिली हुई है। जिसके चलते ट्रक खराब हुआ है। ट्रक चालक ने अधिकारी से उसके ट्रक में शेष बचे हुए डीजल का नमूना लेकर जांच किए जाने और मिलावट पाए जाने पर उक्त पेट्रोल पंप पर नियम अनुसार कार्रवाई के जाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां