गोरखपुर: भाजपा नेता राजकुमार चौहान की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, चिलुआताल के बरगदवा में सनसनी
सुबह की सैर के लिए निकले थे, हमलावरों ने चाकू से से किए ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार, पुलिस महकमे में हड़कंप

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी के गृह जनपद गोरखपुर में अपराधियों मंगलवार की सुबह चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया, जहां बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता राजकुमार चौहान की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने इस कदर क्रूरता दिखाई कि राजकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से 60 वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बरगदवा निवासी भाजपा नेता राजकुमार चौहान मंगलवार सुबह अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वे अभी रास्ते में ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या अधिक थी और उन्होंने राजकुमार को घेरकर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावर अत्यंत क्रूर थे और उन्होंने राजकुमार के शरीर पर 50 से अधिक वार किए, जिससे उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस महकमे में हड़कंप
दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार चौहान क्षेत्र में भाजपा के एक सक्रिय सदस्य थे और उनकी अच्छी राजनीतिक पकड़ थी। यही कारण है कि पुलिस प्रथम दृष्टया इस हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका भी जता रही है।
इलाके में तनाव, हत्यारों की तलाश तेज
इस हृदय विदारक घटना के बाद से बरगदवा और आसपास के इलाकों में गहरा आक्रोश और तनाव है। स्थानीय लोग इस बर्बरतापूर्ण हत्या से भयभीत हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो राजनीतिक, व्यक्तिगत और अन्य सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम की पहल, अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां