ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

On
School Ad

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कई सुरक्षा कर्मियों ने वेतन न मिलने के विरोध में अचानक हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे निवासियों में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल है।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान से की मिडिल ईस्ट देशों पर हमले रोकने की अपील ये भी पढ़ें  फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान से की मिडिल ईस्ट देशों पर हमले रोकने की अपील

मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पिछले कई महीनों से सैलरी नहीं दी गई है। बार-बार शिकायत और अनुरोध के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला, तो उन्होंने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गार्ड्स का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उनके सामने रोजमर्रा के खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।

गाजियाबाद: सामुदायिक भवनों की बुकिंग में फर्जीवाड़े पर महापौर का कड़ा प्रहार, छूट के विशेषाधिकार पर लगाई रोक ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: सामुदायिक भवनों की बुकिंग में फर्जीवाड़े पर महापौर का कड़ा प्रहार, छूट के विशेषाधिकार पर लगाई रोक

हड़ताल के कारण सोसाइटी के प्रवेश्-निकास पॉइंट्स पर सुरक्षा लगभग खत्म हो गई है। कई गेट बिना निगरानी के हैं, जिससे बाहरी लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण नहीं रह गया। सीसीटीवी मॉनिटरिंग और आगंतुक प्रवेश प्रणाली भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में चोरी, झपटमारी या अन्य घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि एक ओर फ्लैट्स को "सुपर लग्जरी" बताकर करोड़ों रुपये वसूले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर ग्राउंड स्टाफ के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। निवासियों ने मांग की है कि सुरक्षा कर्मियों का बकाया वेतन तुरंत जारी किया जाए और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था जल्द बहाल की जाए।

इस पूरे मामले में सोसाइटी प्रबंधन और बिल्डर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी तक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति और ज्यादा संवेदनशील बनी हुई है।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो वे भी विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं, स्थानीय प्रशासन से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। फिलहाल, 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और सभी की नजरें प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी है।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अमित शाह ने NCB स्थापना दिवस पर दी बधाई: 'नशामुक्त भारत' के लिए एनसीबी का समर्पण सराहनीय

  नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के स्थापना दिवस के अवसर   इससे...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अमित शाह ने NCB स्थापना दिवस पर दी बधाई: 'नशामुक्त भारत' के लिए एनसीबी का समर्पण सराहनीय

गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।बताया जा रहा है...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

  तेल अवीव। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के   हम...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

हैदराबाद। हैदराबाद के मुस्लिम स्कॉलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैय्यद अयूब ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

ड्रग तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल: महाराष्ट्र सरकार लाएगी सख्त कानून, उम्र सीमा 16 करने की तैयारी

मुंबई। महाराष्ट्र में मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
ड्रग तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल: महाराष्ट्र सरकार लाएगी सख्त कानून, उम्र सीमा 16 करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश

गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।बताया जा रहा है...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

हैदराबाद। हैदराबाद के मुस्लिम स्कॉलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैय्यद अयूब ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

लखनऊ में विकास की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि सड़कें बनते ही “आराम” करने लगी हैं। जी हां,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में निकला सांप, छात्रों में मचा हड़कंप

   मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCS यूनिवर्सिटी) परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हॉस्टल में अचानक सांप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में निकला सांप, छात्रों में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम