अमित शाह ने NCB स्थापना दिवस पर दी बधाई: 'नशामुक्त भारत' के लिए एनसीबी का समर्पण सराहनीय

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के स्थापना दिवस के अवसर पर एजेंसी के कर्मियों को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने लिखा, "एनसीबी के जवानों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। नशीले पदार्थों से हमारे युवाओं की रक्षा के लिए समर्पित एक प्रमुख एजेंसी के तौर पर एनसीबी पूरी कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है और मोदी जी के 'नशामुक्त भारत' के विजन को अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा रही है। पूरा राष्ट्र उनके समर्पण और देशभक्ति को नमन करता है।" वहीं, एनसीबी ने एक्स पोस्ट में कहा, "एनसीबी @ 41 - नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने, समुदायों की रक्षा करने और नशामुक्त भारत के स्वप्न को सुदृढ़ करने के प्रति चार दशकों की अटूट प्रतिबद्धता।"
इससे पहले, एनसीबी ने 13 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एनसीबी के डीजी अनुराग गर्ग और ओएनडीसीपी की डायरेक्टर, यूएसए सारा कार्टर ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ, ऑस्ट्रिया के वियना में यूएन कमीशन ऑन नारकोटिक ड्रग्स (सीएनडी) के 69वें सत्र के दौरान मुलाकात की।" पोस्ट में आगे कहा गया कि, "नशीले पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत और अमेरिका के बीच कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के मामलों में संबंधित अधिकार क्षेत्रों में तेजी से और समानांतर जांच के लिए, जानकारी को रियल-टाइम में साझा करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने अप्रैल 2026 में अमेरिका-इंडिया काउंटर नारकोटिक्स वर्किंग ग्रुप (सीएनडब्ल्यूजी) की 'पिलर 3' बैठक आयोजित करने का फैसला किया।"
अपने 41वें स्थापना दिवस के मौके पर एनसीबी ने मंगलवार को श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (डीयू) में एक 'युवा आउटरीच और जागरूकता कार्यक्रम' आयोजित किया। आउटरीच कार्यक्रम अधिकारियों को एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं, जिसके माध्यम से वे 'नशामुक्त समाज' का संदेश फैला सकते हैं और नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भागीदारी के महत्व को उजागर कर सकते हैं। छात्रों के लिए आयोजित ये कार्यक्रम नशीले पदार्थों के सेवन और उनकी तस्करी से जुड़े खतरों के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से एनसीबी नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों, छात्रों और आम जनता को शामिल करते हुए, 'नशामुक्त भारत' के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां