मेरठ: काशीराम कॉलोनी में दबंगई का वीडियो वायरल, महिला पर लाठी-डंडों से हमले और उगाही का आरोप

On
School Ad

 

मेरठ। जनपद की काशीराम कॉलोनी में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लक्ष्मी नाम की एक महिला अपने पड़ोसियों पर लाठी-डंडों से हमला करती और सरेआम गाली-गलौज करती नजर आ रही है। इस घटना के बाद से इलाके के निवासियों में दहशत का माहौल है और मामला अब पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुँच गया है।

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

एससी एक्ट की धमकी देकर उगाही का आरोप

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा ये भी पढ़ें  काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

स्थानीय निवासियों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अक्सर लोगों को डराने-धमकाने के लिए 'एससी एक्ट' का सहारा लेती है। आरोप है कि वह इस कानून का डर दिखाकर लोगों से अवैध उगाही करती है और विरोध करने पर इसी तरह के हिंसक हमले और अभद्रता पर उतारू हो जाती है। वायरल वीडियो में महिला का आक्रामक रुख कैमरे में कैद हो गया है, जिसे लेकर पुलिस पर कार्रवाई का भारी दबाव बना हुआ है।

मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला ये भी पढ़ें  मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

एसएसपी ऑफिस पहुँचे स्थानीय लोग, निष्पक्ष जांच की मांग

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब काशीराम कॉलोनी की निवासी मुस्कान अन्य लोगों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुँचीं। मुस्कान ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि इलाके में इस महिला की दबंगई से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की पहले निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी दोषी हो, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि निर्दोष लोगों को प्रताड़ित न किया जा सके।

इलाके में तनाव, पुलिस कर रही जांच

वीडियो वायरल होने और एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है और दोनों पक्षों के बयानों की जांच की जा रही है। पुलिस इस पहलू पर भी गौर कर रही है कि क्या वाकई कानून का दुरुपयोग कर किसी को डराया जा रहा था।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज़

मोरना। आगामी ईदुल फितर के पवित्र त्योहार को पूरी अकीदत और शांति के साथ मनाने के लिए कस्बा भोकरहेड़ी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज़

Cucumber Farming Profit: गर्मियों में कम लागत में ककड़ी की खेती से करें जबरदस्त कमाई सिर्फ 90 दिन में तैयार होगी फसल

अगर आप कम समय में अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो गर्मियों का यह सीजन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर ...
कृषि 
Cucumber Farming Profit: गर्मियों में कम लागत में ककड़ी की खेती से करें जबरदस्त कमाई सिर्फ 90 दिन में तैयार होगी फसल

सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

  गौतमबुद्धनगर। बादलपुर गांव में स्थित कु. मायावती राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय का सेमिनार हॉल 16 मार्च, 2026 को नारी शक्ति...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

मोरना। जनपद के ग्राम बिहारगढ़ स्थित हजरत ख्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लागाह शरीफ पर आस्था और सामाजिक समरसता का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

उत्तर प्रदेश

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 
सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बिजनौर 
 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम