मेरठ: ससुराल पक्ष के 'टॉर्चर' से युवक की मौत! गमगीन पिता ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पिता ने अपनी बहू और उसके परिवार पर अपने बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसे मौत के मुंह में धकेलने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। अग्रवाल कॉलोनी निवासी प्रवीन गुप्ता ने मेरठ कमिश्नर को पत्र सौंपकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता का दावा है कि वैवाहिक कलह और पत्नी के व्यवहार के कारण उनके स्वस्थ बेटे को ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारी हुई और अंततः उसने दम तोड़ दिया।
शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हुआ विवाद
शिकायती पत्र के अनुसार, प्रवीन गुप्ता के बेटे शुभम् अग्रवाल की शादी 25 फरवरी 2024 को मोदीनगर निवासी शिवानी गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही शिवानी अपने मायके चली गई और वापस आने से इनकार कर दिया। पिता का कहना है कि शिवानी लगातार तलाक और सेटलमेंट के लिए दबाव बना रही थी, जिससे शुभम् अत्यधिक मानसिक तनाव में रहने लगा।
मानसिक पीड़ा बनी ब्रेन ट्यूमर का कारण!
पिता ने पत्र में एक चौंकाने वाला दावा किया है कि शुभम् शादी से पहले पूरी तरह स्वस्थ था और उसने कभी एक दवा तक नहीं खाई थी। लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव के कारण फरवरी 2025 में उसे अचानक दौरा पड़ा, जिसके बाद जांच में उसे 'ब्रेन ट्यूमर' होने की पुष्टि हुई। परिजनों का आरोप है कि बीमारी की हालत में भी पत्नी ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उसे फोन पर टॉर्चर करना जारी रखा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ती गई।
ससुराल में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जनवरी 2026 में जब शुभम् के परिजन उसे मनाने मोदीनगर गए, तो शिवानी के परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका और शुभम् को कमरे में बंद कर घंटों मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस से मदद की अपील
घटनाक्रम के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को शुभम् की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, उसे दौरे पड़ने लगे और वह बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली और फिर गुड़गांव के अस्पतालों में ले जाया गया, जहाँ 19 फरवरी 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पिता का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना भी दी थी, लेकिन उन्हें शिवानी के परिजनों की ओर से धमकियां दी जा रही हैं। फिलहाल, पीड़ित पिता ने कमिश्नर से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां