मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज़
बैठक त्योहार को सौहार्द्र माहौल में मनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी

मोरना। आगामी ईदुल फितर के पवित्र त्योहार को पूरी अकीदत और शांति के साथ मनाने के लिए कस्बा भोकरहेड़ी में मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जामा मस्जिद में संपन्न हुई इस बैठक में न केवल नमाज़ का समय तय किया गया, बल्कि त्योहार को अनुशासित ढंग से मनाने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मौलाना मोहम्मद फरमान ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि भोकरहेड़ी ईदगाह में ईद की नमाज़ सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने नमाज़ियों से अपील की कि वे सुबह फज्र की नमाज़ के बाद ही ईद की तैयारी में जुट जाएं ताकि समय पर ईदगाह पहुँच सकें।
अनुशासन के लिए जारी हुए विशेष दिशा-निर्देश
भीड़ नियंत्रण और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए मौलाना फरमान ने कुछ बिंदु साझा किए कि ईदगाह तक नमाज़ के लिए पैदल ही जाएं। केवल बीमार व्यक्तियों के लिए ही वाहन का प्रयोग करें। भीड़भाड़ से बचने के लिए सभी नमाज़ी अपने घर से ही वज़ू (शुद्धि) करके निकलें। ईदगाह के पास हैंडपंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। कहीं भी सड़क या सार्वजनिक स्थान पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न करें और संयमित व्यवहार अपनाएं।
प्रेम और भाईचारे का संदेश
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ईद का पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने और मोहब्बत का रिश्ता कायम करने का दिन है। उन्होंने विशेष रूप से जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर मुतवल्ली मौ. नाज़िम अंसारी, कारी मौ. हारून, मौ. शमशाद, मुफ़्ती अब्दुल समद, मौलाना मौ. जीशान, मुफ़्ती मौ. फरीद, हाफिज मौ. आजाद, काजी मुबशशिर हुसैन, अकरम मलिक, मंसूर अख़्तर और कलीम अहमद सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां