भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

On
School Ad

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर प्लांट के सामने कानपुर–हमीरपुर हाईवे पर स्थित चारागाह की बेशकीमती जमीन पर बुलडोजर चलाकर कब्जामुक्त कराया। करीब 56 बिस्वा (0.5600 हेक्टेयर) पशुचर भूमि, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है, को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। मौके पर तहसीलदार अंकिता पाठक, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र चौधरी, राजस्व निरीक्षक इंद्र कुमार, लेखपाल शीलेश भारती और रविंद्र तिवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सजेती की पुलिस फोर्स चौकी प्रभारी नैवेली अनुराग सिंह के नेतृत्व में तैनात रही।

“कांशीराम जयंती पर मायावती का शक्ति प्रदर्शन, BSP कार्यकर्ताओं का जुटा जनसैलाब” ये भी पढ़ें  “कांशीराम जयंती पर मायावती का शक्ति प्रदर्शन, BSP कार्यकर्ताओं का जुटा जनसैलाब”

राजस्व अभिलेखों के अनुसार गाटा संख्या 349 ख (0.3826 हेक्टेयर) तथा गाटा संख्या 350 (1.6800 हेक्टेयर) पशुचर भूमि के रूप में दर्ज हैं। आरोप है कि कोयला नगर निवासी राजवीर सिंह पुत्र संतोष सिंह और उनके परिवार ने चारागाह की जमीन के करीब 56 बिस्वा हिस्से पर कब्जा कर कालिंदी होटल नाम से भवन बना लिया था। कब्जेदारों ने होटल लॉन, सड़क और अन्य सुविधाएं विकसित कर भूमि को व्यावसायिक उपयोग में ले लिया था।

कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी  ये भी पढ़ें  कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

 

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

राजस्व विभाग ने पहले भी निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन कब्जेदारों ने अवैध निर्माण जारी रखा। शनिवार को उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी थी, सोमवार को भी राजस्व टीम ने कब्जा हटाने को कहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह संयुक्त टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन ने विरोध किया। मौके पर प्रतिरोध कर रहे होटल मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कब्जेदारों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई के बाद ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की मौजूदगी में कब्जामुक्त भूमि पर सूचना बोर्ड लगाकर इसे सुरक्षित किया गया। मौके पर ही हरे चारे की बुआई कराई गई, जिससे यह भूमि गौवंशों के चारे के लिए उपयोग में लाई जा सके।

उपजिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई भूमाफियाओं और लैंड ग्रैबर्स के लिए चेतावनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि को किसी भी हालत में कब्जेदारों को नहीं छोड़ा जाएगा और इसे जनहित से जुड़ी शासकीय परियोजनाओं के लिए सुरक्षित किया जाएगा।

तहसीलदार अंकिता पाठक ने बताया कि यह भूमि आरक्षित श्रेणी की है और इसका उपयोग केवल गोवंशों के लिए चारा उत्पादन में किया जाता है, इसलिए किसी भी निजी या व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट, नए नियम से मची हलचल

  मुंबई। हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार   दरअसल,...
Breaking News  मनोरंजन 
सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट, नए नियम से मची हलचल

मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज़

मोरना। आगामी ईदुल फितर के पवित्र त्योहार को पूरी अकीदत और शांति के साथ मनाने के लिए कस्बा भोकरहेड़ी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज़

Cucumber Farming Profit: गर्मियों में कम लागत में ककड़ी की खेती से करें जबरदस्त कमाई सिर्फ 90 दिन में तैयार होगी फसल

अगर आप कम समय में अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो गर्मियों का यह सीजन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर ...
कृषि 
Cucumber Farming Profit: गर्मियों में कम लागत में ककड़ी की खेती से करें जबरदस्त कमाई सिर्फ 90 दिन में तैयार होगी फसल

सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

  गौतमबुद्धनगर। बादलपुर गांव में स्थित कु. मायावती राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय का सेमिनार हॉल 16 मार्च, 2026 को नारी शक्ति...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

मोरना। जनपद के ग्राम बिहारगढ़ स्थित हजरत ख्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लागाह शरीफ पर आस्था और सामाजिक समरसता का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

उत्तर प्रदेश

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 
सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बिजनौर 
 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम