बाजार की पाठशाला: शेयर बाजार से कमाई पर भी देना पड़ता है टैक्स; जानिए क्या कहते हैं डिविडेंड, कैपिटल गेन और एफआईएफओ के नियम

On
School Ad

मुंबई। शेयर बाजार में निवेश से होने वाली कमाई पर भी इनकम टैक्स के नियम लागू होते हैं। आमतौर पर निवेशकों को शेयर बाजार से दो तरीकों से आय होती है। पहला कंपनियों द्वारा दिया जाने वाला डिविडेंड और दूसरा शेयर बेचकर होने वाला कैपिटल गेन। इन दोनों तरह की आय पर टैक्स के नियम अलग-अलग होते हैं। इसलिए निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि इनकम टैक्स की गणना कैसे होती है और एफआईएफओ जैसे नियम इसमें क्या भूमिका निभाते हैं। अगर किसी निवेशक को कंपनी से डिविडेंड मिलता है तो उसे उसकी कुल आय में जोड़ा जाता है।

 

कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी  ये भी पढ़ें  कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

राज्यसभा में रसोई गैस पर हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक ये भी पढ़ें  राज्यसभा में रसोई गैस पर हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक

आयकर कानून के अनुसार, यह आय 'अन्य स्रोतों से आय' के अंतर्गत आती है और इस पर व्यक्ति के लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होता है। इसका मतलब यह है कि कम आय वाले निवेशकों पर टैक्स का बोझ कम होगा, जबकि ज्यादा आय वालों को अधिक टैक्स देना पड़ सकता है। जानकारों के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने शेयर खरीदने के लिए लोन लिया है, तो उस लोन पर दिए गए ब्याज पर टैक्स में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि यह कटौती कुल डिविडेंड इनकम के अधिकतम 20 प्रतिशत तक ही सीमित रहती है। ब्रोकरेज, कमीशन या सर्विस चार्ज जैसे अन्य खर्चों पर कोई टैक्स छूट नहीं मिलती। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी निवेशक को 1 लाख रुपए का डिविडेंड मिला है और उसने शेयर खरीदने के लिए लिए गए लोन पर 35,000 रुपए का ब्याज दिया है, तो वह अधिकतम 20,000 रुपए तक की ही कटौती का दावा कर सकता है। ऐसे में उसकी टैक्सेबल डिविडेंड इनकम 80,000 रुपए मानी जाएगी। वहीं, शेयर बेचने से होने वाले मुनाफे को पूंजीगत लाभ यानी कैपिटल गेन कहा जाता है। होल्डिंग अवधि के आधार पर इसे दो भागों में बांटा जाता है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

 

पहला, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) और दूसरा, शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (एसटीसीजी)। अगर किसी निवेशक ने लिस्टेड शेयरों को 12 महीने से ज्यादा समय तक अपने पास रखा है, तो उन्हें बेचने से होने वाला मुनाफा दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ यानी एलटीसीजी माना जाता है। ऐसे मामलों में 1.25 लाख रुपए तक के लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता, जबकि इससे अधिक लाभ पर 12.5 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाया जाता है। यह नियम तभी लागू होता है जब शेयर खरीदते और बेचते समय सिक्योर्टीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) का भुगतान किया गया हो। वहीं अगर शेयरों को 12 महीने से कम समय तक रखने के बाद बेचा जाता है, तो उससे होने वाला लाभ अल्पकालिक पूंजीगत लाभ यानी एसटीसीजी माना जाता है, जिस पर 20 प्रतिशत की दर से टैक्स लगाया जाता है, बशर्ते कि उस लेनदेन पर एसटीटी का भुगतान किया गया हो। इसके अतिरिक्त, शेयर बाजार में अक्सर निवेशक एक ही कंपनी के शेयर अलग-अलग समय पर खरीदते हैं। ऐसे में जब वे शेयर बेचते हैं तो यह तय करना जरूरी होता है कि कौन से शेयर पहले बेचे गए। इसके लिए एफआईएफओ यानी 'फर्स्ट-इन, फर्स्ट-आउट' नियम लागू होता है। इस नियम के अनुसार, डीमैट खाते में सबसे पहले खरीदे गए शेयरों को ही सबसे पहले बेचा हुआ माना जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टैक्स नियमों के तहत डीमैट खाते में रखे गए शेयरों और म्यूचुअल फंड यूनिट्स के लिए लागत और होल्डिंग अवधि की गणना इसी एफआईएफओ पद्धति से की जाती है। इससे टैक्स गणना में पारदर्शिता और एकरूपता बनी रहती है और निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग लॉट चुनकर टैक्स बचाने की कोशिश नहीं कर पाते।

 

कई विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों के लिए दो अलग-अलग डीमैट अकाउंट रखना फायदेमंद हो सकता है। एक खाता लंबी अवधि के निवेश के लिए और दूसरा ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे टैक्स प्रबंधन ज्यादा आसान हो जाता है। अगर सभी लेनदेन एक ही डीमैट खाते से किए जाते हैं, तो एफआईएफओ नियम के कारण कई बार ऐसा हो सकता है कि आपकी कम लागत वाली और लंबे समय से रखी गई होल्डिंग्स पहले बिकी हुई मानी जाएं, जिससे अल्पकालिक पूंजीगत लाभ पर ज्यादा टैक्स लग सकता है। अलग-अलग खातों के इस्तेमाल से दीर्घकालिक निवेश और अल्पकालिक ट्रेडिंग के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखना आसान हो जाता है। हालांकि, कई डीमैट खाते रखना पूरी तरह वैध है और नियामक संस्थाएं इसकी अनुमति देती हैं। लेकिन निवेशकों को अपने सभी खातों में किए गए लेनदेन को अपने पैन के आधार पर आयकर रिटर्न में घोषित करना जरूरी होता है। 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

शामली। राष्ट्र निर्माण और भविष्य की नीतियों के निर्धारण में मील का पत्थर साबित होने वाली 'जनगणना 2027' की...
शामली 
शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

नई दिल्ली।  ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है कि किन परिस्थितियों में और किन लोगों को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

शामली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

शामली। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने कबड्डी, हैंडबॉल और कुश्ती स्पर्धाओं में...
शामली 
शामली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, चरथावल में गैस एजेंसी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल कस्बे में इंडियन गैस एजेंसी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, चरथावल में गैस एजेंसी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

उत्तर प्रदेश

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 
सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बिजनौर 
 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम