सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

On
School Ad

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे डिप्टी सीएम को देखते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सबसे पहले डिप्टी सीएम सीधे पर्चा काउंटर पहुंचे, जहां वे खुद लाइन में खड़े हो गए और मरीजों से बातचीत कर जमीनी हकीकत जानी। करीब 45 मिनट तक चले निरीक्षण में उन्हें कई गंभीर खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई।

मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन ! ये भी पढ़ें  मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

वार्ड में मरीजों के बेड पर गंदी और खून के दाग वाली चादरें मिलने पर ब्रजेश पाठक का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह को जमकर फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने लांड्री संचालक और आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाईकर्मियों का एक माह का वेतन काटने के आदेश दिए।

मुरादाबाद में गायक बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, विश्वविद्यालय के बाहर लाठीचार्ज के बाद भगदड़, वीडियो वायरल  ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में गायक बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, विश्वविद्यालय के बाहर लाठीचार्ज के बाद भगदड़, वीडियो वायरल

निरीक्षण के दौरान एक संविदाकर्मी क्लीनर की लापरवाही सामने आने पर उसका भी एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण देना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

यहीं नहीं, अस्पताल का एक्स-रे रूम बंद मिलने पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। पूछताछ में टेक्नीशियन ने बताया कि जनरेटर नहीं चल रहा, जिसके चलते एक्स-रे सेवा बाधित है। इस पर डिप्टी सीएम ने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से भी सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

बताया जाता है कि डिप्टी सीएम ने सीओ कार्यालय के पास सरकारी वाहन रुकवाकर पैदल ही सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया, जिससे प्रशासन पूरी तरह अचंभित रह गया। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय प्रशासन को व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राखी वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री के निरिक्षण के सम्बंध में सीतापुर सीएमओ सुरेश कुमार से प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नहीं उठा।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट, नए नियम से मची हलचल

  मुंबई। हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार   दरअसल,...
Breaking News  मनोरंजन 
सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन के लिए देना होगा एफिडेविट, नए नियम से मची हलचल

मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज़

मोरना। आगामी ईदुल फितर के पवित्र त्योहार को पूरी अकीदत और शांति के साथ मनाने के लिए कस्बा भोकरहेड़ी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भोकरहेड़ी में सुबह 8 बजे होगी ईद की नमाज़

Cucumber Farming Profit: गर्मियों में कम लागत में ककड़ी की खेती से करें जबरदस्त कमाई सिर्फ 90 दिन में तैयार होगी फसल

अगर आप कम समय में अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो गर्मियों का यह सीजन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर ...
कृषि 
Cucumber Farming Profit: गर्मियों में कम लागत में ककड़ी की खेती से करें जबरदस्त कमाई सिर्फ 90 दिन में तैयार होगी फसल

सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

  गौतमबुद्धनगर। बादलपुर गांव में स्थित कु. मायावती राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय का सेमिनार हॉल 16 मार्च, 2026 को नारी शक्ति...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सोशल फाउंडेशन ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

मोरना। जनपद के ग्राम बिहारगढ़ स्थित हजरत ख्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लागाह शरीफ पर आस्था और सामाजिक समरसता का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:बिहारगढ़ में खुशहाल मियां की चिल्लागाह पर इफ्तार में उमड़ा सर्वसमाज

उत्तर प्रदेश

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 
सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बिजनौर 
 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम