राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

On
School Ad

नई दिल्ली।  ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है कि किन परिस्थितियों में और किन लोगों को दवाइयां बेचने की अनुमति है। इसके बावजूद, अनेक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जो प्रतिबंधित श्रेणी की दवाइयां, विशेषकर शेड्यूल एच1 श्रेणी की दवाओं का खुलेआम विक्रय कर रहे हैं। यह बात मंगलवार को राज्यसभा में कही गई। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सदन को बताया कि वह अपने अनुभव के आधार पर यह बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा की गई एक जांच में अत्यंत चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं। इसमें पाया गया कि मात्र 20 सेकंड की टेली-कंसल्टेशन के आधार पर, एक व्यक्ति द्वारा झूठी जानकारी देकर एंटी-डिप्रेसेंट दवाइयां आसानी से प्राप्त कर ली गईं।

 

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक  ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम ये भी पढ़ें  सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

यह स्पष्ट रूप से एक तरह के फर्जी प्रिस्क्रिप्शन का मामला है और यह हमारे नियामक तंत्र की गंभीर कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, यह भी उल्लेखनीय है कि ई-फार्मेसी से संबंधित नियम 2018 से लंबित हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन नियमों को शीघ्र लागू किया जाए, अन्यथा ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐसी दवाइयों की बिक्री को बढ़ावा देते रहेंगे। मनोज झा ने कहा कि जिन दवाओं को केवल चिकित्सकीय परामर्श और विशेष परिस्थितियों में ही उपलब्ध कराया जाना चाहिए, उन दवाओं को भी सामान्य तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि सदन के नेता स्वंय स्वास्थ्य मंत्री भी हैं।

UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख ये भी पढ़ें  UP Police Exam: 'अवसरवादी मतलब पंडित ?'—दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा सियासी घमासान, ब्रजेश पाठक के तेवर तल्ख

 

राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कंसल्टेशन की व्यवस्था को भी अधिक सुदृढ़ और नियंत्रित बनाए जाने की आवश्यकता है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। इसी संदर्भ में एक और गंभीर उदाहरण भी उन्होंने सदन के समक्ष रखा। मनोज झा ने कहा कि पैराक्वाट नामक एक अत्यंत खतरनाक शाकनाशी (हर्बिसाइड), जिसका उपयोग खरपतवार नियंत्रण में किया जाता है, उसके कारण तेलंगाना गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसकी मृत्यु दर लगभग 98 प्रतिशत बताई जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से पुनः आग्रह किया कि ई-फार्मेसी नियमों को शीघ्र लागू किया जाए और उनका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथा एग्रोकेमिकल्स के माध्यम से खतरनाक और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण लगाया जाए। 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में एलपीजी और अन्य ईंधन की   नागरिकों...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त

देश के गरीब परिवारों तक एलपीजी गैस की पहुंच तय करें सरकार:संसदीय समिति

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संबन्धी संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश के गरीब परिवारों तक एलपीजी गैस की पहुंच तय करें सरकार:संसदीय समिति

मेरठ: ब्रह्मपुरी की मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

   मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ब्रह्मपुरी की मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ग्रेनो में ‘सफाई मित्र सार्थक पहल‘ का आगाज, सेक्टर अल्फा टू में जागरुकता कार्यक्रम

  नोएडा। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने के लिए ‘सफाई मित्र सार्थक पहल‘ का सेक्टर अल्फा टू से शुभारंभ   इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेनो में ‘सफाई मित्र सार्थक पहल‘ का आगाज, सेक्टर अल्फा टू में जागरुकता कार्यक्रम

शामली: वृहद रोजगार मेले में 1022 युवाओं की चमकी किस्मत, सिटी ग्रीन्स में गूंजी सफलता की गूंज

   शामली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत शामली के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन्स में युवाओं के सुनहरे भविष्य के...
शामली 
शामली: वृहद रोजगार मेले में 1022 युवाओं की चमकी किस्मत, सिटी ग्रीन्स में गूंजी सफलता की गूंज

उत्तर प्रदेश

मेरठ: ब्रह्मपुरी की मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

   मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ब्रह्मपुरी की मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मायावती का बड़ा हमला: कांग्रेस-सपा ने कांशीराम की बनाई पार्टी को खत्म करने की साजिश की

लखनऊ। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम को भारत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा हमला: कांग्रेस-सपा ने कांशीराम की बनाई पार्टी को खत्म करने की साजिश की

सपा नेता फिरोज खान ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग

संभल। समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने मंगलवार को डीआईजी से मुलाकात कर रमजान पर रोजा रखने वाले नमाजियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल  
सपा नेता फिरोज खान ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम