देश के गरीब परिवारों तक एलपीजी गैस की पहुंच तय करें सरकार:संसदीय समिति

संसद में पेश संसदीय समिति की रिपोर्ट में 90 दिनों के तेल भंडार रखने सिफारिश

School Ad

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संबन्धी संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में अनुदान की मांगों (2026-27)' पर अपनी सातवीं रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें समिति ने उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 'टारगेटेड सब्सिडी' पर जोर दिया है। वहीं वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट को देखते हुए 90 दिनों के कच्चे तेल का भंडारण बनाए रखने की सिफारिश की है।

लोक सभा में समिति के सदस्य जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और राज्य सभा में मयंककुमार नायक ने इस रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा। रिपोर्ट में देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और गरीब परिवारों तक स्वच्छ ईंधन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई क्रांतिकारी सिफारिशें की गई हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10.43 करोड़ उपभोक्ताओं के डेटा का विश्लेषण करते हुए समिति ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में गैस रिफिल (दोबारा भरवाने) की दर सबसे कम है, वहां औसत से अधिक सब्सिडी देने की व्यवहार्यता जांची जाए। समिति ने ग्रामीण और कम आय वाले क्षेत्रों में एलपीजी की किफायती उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 'रिफिल व्यवहार' के बारीक डेटा का उपयोग कर विशेष उपाय तैयार करने की सलाह दी है। वहीं समिति द्वारा मंत्रालय को पीएनजी का विस्तार के लिए वर्ष 2034 तक 12 करोड़ पीएनजी कनेक्शन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिटी गैस वितरण नेटवर्क को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराया संकट: जापान और ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य मदद से पीछे खींचे हाथ, ईरान की नई मिसाइल ने दुनिया को दहलाया ये भी पढ़ें  होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराया संकट: जापान और ऑस्ट्रेलिया ने सैन्य मदद से पीछे खींचे हाथ, ईरान की नई मिसाइल ने दुनिया को दहलाया

ऊर्जा सुरक्षा में वैश्विक मानक को हासिल करे सरकार
समिति ने वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट को देखते हुए भारत की भंडारण क्षमता पर चिंता व्यक्त की है। रणनीतिक भंडार की दिशा में समिति ने मंत्रालय को देश के भीतर 90 दिनों के कच्चे तेल का भंडारण बनाए रखने के वैश्विक मानक को हासिल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने का निर्देश दिया है। समिति ने अनुकूल भूवैज्ञानिक स्थितियों वाले क्षेत्रों में और नये इंफ्रास्ट्रक्चर के रुप में अधिक भूमिगत भंडारण कक्ष बनाने की संभावना तलाशने को भी कहा गया है। समिति ने अपनी इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि भारत अब केवल ऊर्जा उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और आधुनिक ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को लिखा ओपन लेटर, सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील  ये भी पढ़ें  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को लिखा ओपन लेटर, सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

उज्ज्वला योजना: अधिक सब्सिडी का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10.43 करोड़ उपभोक्ताओं के डेटा का विश्लेषण करते हुए समिति ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में गैस रिफिल (दोबारा भरवाने) की दर सबसे कम है, वहां औसत से अधिक सब्सिडी देने की व्यवहार्यता जांची जाए। समिति ने ग्रामीण और कम आय वाले क्षेत्रों में एलपीजी की किफायती उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 'रिफिल व्यवहार' के बारीक डेटा का उपयोग कर विशेष उपाय तैयार करने की सलाह दी है। वहीं समिति द्वारा मंत्रालय को पीएनजी का विस्तार के लिए वर्ष 2034 तक 12 करोड़ पीएनजी कनेक्शन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिटी गैस वितरण नेटवर्क को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया है।

केवी और नवोदय विद्यालयों में 13000+ शिक्षकों के पद खाली; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा खुलासा ये भी पढ़ें  केवी और नवोदय विद्यालयों में 13000+ शिक्षकों के पद खाली; शिक्षा मंत्रालय का बड़ा खुलासा

बजट और बुनियादी ढांचे पर सिफारिशें
समिति ने मंत्रालय को अपने वित्तीय प्रबंधन और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर अधिक सटीक होने का निर्देश दिया है कि विवेकानुसार बजट के रूप में बजट अनुमान और संशोधित अनुमान के बीच के अंतर को कम करने के लिए आधुनिक पूर्वानुमान मॉडलों को अपनाने की बात कही गई है। वहीं पूंजीगत व्यय कम तहत बुनियादी ढांचे के विकास को मध्यम और दीर्घकालिक आर्थिक विकास का मुख्य वाहक बनाने हेतु सरकारी बजटीय समर्थन बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

भविष्य की तकनीक जेआई-वीएएन योजना
समिति ने जेआई-वीएएन योजना के तहत उन्नत बायोफ्यूल और 2जी इथेनॉल तकनीक की चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान संस्थानों और उद्योग के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इंद्रधनुष गैस ग्रिड की दिशा में पूर्वोत्तर के लिए 'हाइड्रोकार्बन विजन 2030' को साकार करने हेतु राज्य सरकारों के साथ मजबूत समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
समिति की यह रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि भारत अब केवल ऊर्जा उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और आधुनिक ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

मानव शरीर एक ऐसा अनूठा स्थान है जहाँ जीवात्मा और परमात्मा दोनों का निवास होता है। ईश्वर इस काया का...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

दैनिक राशिफल: 18 मार्च, 2026, बुधवार

मेष- आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, ङ्क्षचता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 18 मार्च, 2026, बुधवार

मुजफ्फरनगर के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा: दूसरे दिन गणित और संस्कृत में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जनपद के समस्त 951 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन का महापर्व पूरे...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा: दूसरे दिन गणित और संस्कृत में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सदर विधान सभा के पूर्व विधायक विजय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सदर विधान सभा के पूर्व विधायक विजय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

लखनऊ। एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में खाने की गुणवत्ता और क्रू मेंबर्स के व्यवहार को लेकर एक नया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

मीरजापुर। विंध्य धरा पर कदम रखते ही भक्ति-शक्ति से लबरेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज बता रहा था कि यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम