सपा नेता फिरोज खान ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग

On
School Ad

संभल। समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने मंगलवार को डीआईजी से मुलाकात कर रमजान पर रोजा रखने वाले नमाजियों पर पुष्पवर्षा करने की मांग की। उन्होंने डीआईजी को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले, उन्होंने इस संबंध में संभल जिले के कप्तान और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस बारे में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमेशा से ही यह रवायत रही है कि कांवड़ यात्रियों सहित अन्य यात्रियों पर पुष्पवर्षा होती रही है। आमतौर पर यह देखा जाता है कि सामाजिक कल्याण की दिशा में अपनी तरफ से अमूल्य और उल्लेखनीय योगदान देने वालों पर पुष्पवर्षा कर उनकी हौसला अफजाई की जाती है। इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने प्रशासन से इस बार रमजान के मौके पर रोजा रखने वाले नमाजियों पर फूलों की वर्षा करने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के नेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया।

 

देवरिया में जयंत चौधरी का सपा पर तीखा हमला— "PDA का मतलब नहीं पता, समाजवाद छोड़ जातिवाद पर उतरी सपा", गन्ने का दाम '400 पार' ये भी पढ़ें  देवरिया में जयंत चौधरी का सपा पर तीखा हमला— "PDA का मतलब नहीं पता, समाजवाद छोड़ जातिवाद पर उतरी सपा", गन्ने का दाम '400 पार'

सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद ये भी पढ़ें  सहारनपुर: जनकपुरी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल के परिणामस्वरूप ही कांवड़ यात्रियों सहित समाज के विकास में अपना योगदान देने वाले लोगों को उत्साहित करने के ध्येय से इस तरह की पहल की जाती रही है। ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम रमाजन के महीने में रोजा रखने वाले लोगों के ऊपर भी पुष्पवर्षा करें, ताकि वो भी आगे चलकर समाज के विकास में अपनी तरफ से योगदान दे सकें। उन्होंने आगे कहा कि यह अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री इस बात को भलीभांति समझते हैं कि कांवड़ जाने वाले श्रद्धालुओं को किस तरह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए वो कांवड़ यात्रियों की हौसला अफजाई करने के लिए विभिन्न तरीके के रास्ते अपना रहे हैं। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि रमजान के पाक महीने में रोजा रखने वालों को भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये लोग देश के विकास के लिए अपनी तरफ से योगदान देते हैं।

रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत !

 

ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम उनकी हौसला अफजाई करें। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि अगर प्रशासन की तरफ से नमाजियों पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति नहीं मिली, तो वो क्या करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वैसे हमें पूरा विश्वास है कि हमें प्रशासन की तरफ से रोजेदारों पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति जरूर मिलेगी। अगर प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली, तो हम आगे सोच विचार करेंगे कि क्या कदम उठाना है। सपा नेता ने कहा कि मैंने देखा है कि मुख्यमंत्री कांवड़ यात्री और नमाजियों से बहुत खुश होते हैं, क्योंकि ये दोनों ही लोग प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना करते हैं। ऐसी स्थिति में अगर ऐसे लोगों के ऊपर पुष्पवर्षा करने की अनुमति मिलती है तो यह एक अच्छी पहली होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री जरूर इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए प्रशासन को नमाजियों के पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति देंगे। 

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में मामा-भांजे पर जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने थाना खालापार क्षेत्र के रहमतनगर में युवक और उसके मामा पर हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मामा-भांजे पर जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

लखनऊ। एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में खाने की गुणवत्ता और क्रू मेंबर्स के व्यवहार को लेकर एक नया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में मोती जैसा पानी अब हुआ ज़हरीला

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भारतीय नदी परिषद के तत्वावधान में हिंडन नदी के पुनरुद्धार और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए निकाली जा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में मोती जैसा पानी अब हुआ ज़हरीला

मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

मीरजापुर। विंध्य धरा पर कदम रखते ही भक्ति-शक्ति से लबरेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज बता रहा था कि यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

लखनऊ। एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में खाने की गुणवत्ता और क्रू मेंबर्स के व्यवहार को लेकर एक नया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

मीरजापुर। विंध्य धरा पर कदम रखते ही भक्ति-शक्ति से लबरेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज बता रहा था कि यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

सहारनपुर में मांस की अवैध बिक्री करते सात दुकानदारों के काटे चालान

सहारनपुर। थाना देवबन्द पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से मांस की बिक्री पर अंकुश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मांस की अवैध बिक्री करते सात दुकानदारों के काटे चालान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम