मुजफ्फरनगर में मामा-भांजे पर जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार

रहमतनगर में छुरी से किया था हमला, पुलिस ने मेरठ रोड से दबोचा 

School Ad

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने थाना खालापार क्षेत्र के रहमतनगर में युवक और उसके मामा पर हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसपी सिटी के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को खालापार पुलिस के हाथ यह सफलता लगी। पुलिस अब इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना के अनुसार, बीती 3 मार्च 2026 को रहमतनगर निवासी हाजी मेहरबान के पुत्र सवाब और उसके मामा इस्तकार पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया था। तहरीर के अनुसार, नदीम, शमीम, कल्लू, तहसीन, सादाब, महताब और समीर सहित अन्य लोगों ने धारदार छुरी से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

घेराबंदी से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक असगर अली, हेड कांस्टेबल वकार, कांस्टेबल यश कुमार और छोटेलाल की टीम ने मेरठ रोड पर एसबीआई बैंक के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने दो सगे भाइयों समीर (26 वर्ष) और महताब (30 वर्ष) पुत्रगण अखलाक को गिरफ्तार कर लिया। 

मुज़फ़्फ़रनगर में मोरना गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप ये भी पढ़ें  मुज़फ़्फ़रनगर में मोरना गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी मुकदमे में दर्ज हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा-कपिल देव ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा-कपिल देव

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम