लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

यह आर्थिक सहायता श्रद्धालुओं की आस्था के प्रति एक 'संबल', तो तीर्थ यात्राएं राष्ट्र को जोड़ने का माध्यम: सीएम

School Ad

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को ₹1-1 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की यह आर्थिक सहायता केवल मदद नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था के प्रति एक 'संबल' है।

राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा करने वाले 555 श्रद्धालुओं को ₹1-1 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित करके आस्था, संस्कृति और विकास के समन्वय का अनूठा उदाहरण पेश किया। श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विषम प्राकृतिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा को पूर्ण करना एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में तीर्थ यात्राएं केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम रही हैं। यह यात्राएं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा चारों दिशाओं में पीठों की स्थापना का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि अलग-अलग शासन व्यवस्थाओं के बावजूद भारत हमेशा से एक सांस्कृतिक राष्ट्र के रूप में स्थापित रहा है।

जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  जौनपुर में लॉ छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी से बातचीत को लेकर पट्टीदार ने उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से सरकार का फोकस श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहा है। वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश में करीब 164 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, जिनमें से अकेले 66 करोड़ प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। काशी, अयोध्या, और मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर बढ़ती भीड़ एक ओर चुनौती है, तो दूसरी ओर धार्मिक पर्यटन के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन का बड़ा अवसर भी है। वहीं गाजियाबाद में कैलाश भवन के बारे में कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद में 'कैलाश मानसरोवर भवन' का निर्माण कराया गया है, जहां मेडिकल और अन्य व्यवस्थाओं को विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर और सुदृढ़ किया जाएगा।

स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी ये भी पढ़ें  स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी

महाकुंभ में श्रद्धालुओं ने अफवाहों को दिया करारा जवाब
प्रयागराज महाकुंभ की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने भड़काने और अफवाह फैलाने वालों को नकारते हुए अपनी आस्था को सर्वोपरि रखा। श्रद्धालुओं ने प्रदेश की बेहतर सड़कों, सुरक्षा और सकारात्मक वातावरण की मुक्तकंठ से सराहना की। महाकुंभ ने न केवल आस्था, बल्कि आर्थिक मजबूती का भी एक बड़ा उदाहरण पेश किया है।

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

भविष्य की योजनाएं और रामेश्वरम यात्रा
सीएम योगी ने बताया कि सरकार भविष्य में धार्मिक यात्राओं को और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत रामेश्वरम यात्रा को उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आसान बनाने पर काम किया जा रहा है, ताकि उत्तर और दक्षिण भारत के सांस्कृतिक संबंध और प्रगाढ़ हों।

10 श्रद्धालुओं को मंच पर मिले चेक
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से मंच पर 10 श्रद्धालुओं को ₹1-1 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किए और उनके साहस की सराहना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम