मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली
पुलिस ने दबोचने के बाद मेरठ के शातिर अपराधी से बरामद की जेवर व नगदी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात सठेड़ी गंग नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
सीओ रामाशीष यादव और कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि बीती 10 मार्च को आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक कुलदीप तोमर के बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस तभी से सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से चोरों की तलाश में जुटी थी। इस सफल अनावरण में एसआई राजकुमार बालियान, अनिल कुमार तोमर, अक्षय कुमार, आकाश शर्मा और सर्विलांस सेल मुजफ्फरनगर के हेड कांस्टेबल मनीष त्यागी सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
घेराबंदी के दौरान पुलिस पर झोंका फायर
मंगलवार देर रात पुलिस टीम सठेड़ी गंग नहर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शिक्षक के घर चोरी में शामिल बदमाश वहां से गुजरने वाला है। पुलिस ने जब संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और ईंख के खेत में घुस गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
मेरठ का शातिर अपराधी निकला आरोपी
पूछताछ में बदमाश की पहचान दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस (निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शिक्षक के घर से चोरी किए गए निम्नलिखित सामान बरामद किए, उनमें सोने की एक गले की कण्ठी मय लॉकेट, दो कान की झुमकी (सुई धागा) और एक जोड़ी पाजेब के अलावा 4420 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस जब्त किये हैं।
आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
कोतवाल दिनेश चन्द्र बघेल के अनुसार, दानिश एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ मेरठ के थाना लोहिया नगर, लिसाड़ी गेट और नौचंदी में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां