यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद, “पंडित” शब्द के प्रयोग पर उठे सवाल

School Ad

मुजफ्फरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 के एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। “अवसरवादी” शब्द के लिए विकल्पों में “पंडित” शब्द दिए जाने पर पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे भाषाई व सामाजिक दृष्टि से अनुचित बताया है।

अशोक बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि इस तरह का विकल्प न केवल गलत है, बल्कि एक विशेष समुदाय की भावनाओं को भी आहत करता है। उन्होंने कहा कि “पंडित” शब्द भारतीय परंपरा में विद्वान, ज्ञानी और सम्मानित व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि इसे “अवसरवादी” जैसे नकारात्मक शब्द के विकल्प के रूप में देना गंभीर त्रुटि है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रश्नपत्र की अंतिम स्वीकृति से पहले कई स्तरों पर जांच होनी चाहिए थी, लेकिन यह मामला मल्टी-लेयर मॉनिटरिंग की कमी को दर्शाता है। बालियान के अनुसार, ऐसी घटनाएं सरकारी परीक्षाओं की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती हैं।

मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, सरसों और गेहूं की फसलें तबाह

मामले में बढ़ते विवाद के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड  ने संबंधित प्रश्न और “पंडित” विकल्प की जांच के आदेश दे दिए हैं।
अशोक बालियान ने सुझाव दिया कि भविष्य में इस प्रकार की त्रुटियों को रोकने के लिए विकसित देशों की तरह “सेंसिटिविटी रिव्यू” प्रणाली लागू की जानी चाहिए। इसके तहत प्रश्नपत्र तैयार करने से पहले विषय विशेषज्ञ, भाषा विशेषज्ञ और सामाजिक संवेदनशीलता समिति द्वारा तीन-स्तरीय समीक्षा अनिवार्य की जाए।

 मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, कई इलाके होंगे प्रभावित ये भी पढ़ें   मुजफ्फरनगर में मंगलवार को 4 घंटे रहेगी बिजली गुल, कई इलाके होंगे प्रभावित

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपेक्षा जताई कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि भविष्य में प्रश्नपत्र निर्माण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जिम्मेदार और संवेदनशील बन सके।

मुजफ्फरनगर: बीजोपुरा गुर्जर विवाद का सुखद अंत; मंत्री अनिल कुमार की पहल पर दोनों पक्षों ने मिलाया हाथ, कायम हुआ भाईचारा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बीजोपुरा गुर्जर विवाद का सुखद अंत; मंत्री अनिल कुमार की पहल पर दोनों पक्षों ने मिलाया हाथ, कायम हुआ भाईचारा

Views: 38

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश

एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बखीरा थाना क्षेत्र में हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
एसिड हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

कानपुर । कानपुर से साइबर ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जालसाजों ने दुनिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर: मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क बनकर ₹1.57 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड टीचर शिकार

लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा से लौटे प्रदेश के 555 श्रद्धालुओं को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी ₹1-1 लाख की सहायता

भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

कानपुर कानपुर में आज, आयोजित एक जनसभा के दौरान भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर (बिल्हौर विधानसभा) का एक बेहद आक्रामक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा विधायक राहुल का मुस्लिम समुदाय पर हमला: "लाभ मोदी-योगी से, रहनुमा खामनेई; संविधान पर सरिया भारी"

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम