शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण
इस बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित पेपरलेस होगी जनगणना

शामली। राष्ट्र निर्माण और भविष्य की नीतियों के निर्धारण में मील का पत्थर साबित होने वाली 'जनगणना 2027' की तैयारियां अब धरातल पर उतरने लगी हैं। इस बार की जनगणना पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
शामली के नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन फील्ड ट्रेनर्स को डिजिटल गणना की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर सचिन विकल, शिव कुमार भारती एवं रंजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। इसके लिए विशेष रूप से विकसित (हाउस लिस्टिंग ऐप) का उपयोग होगा। ट्रेनर्स को ऐप पर 'हैंड्स ऑन प्रैक्टिस' कराई गई, ताकि वे आगे चलकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डेटा संग्रह की सटीकता और स्पष्टता सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण दे सकें।
34 प्रश्नों में छिपी है देश की तस्वीर
सत्र में जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सभी 34 अनिवार्य प्रश्नों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडीएम (राजस्व) सत्येंद्र सिंह ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कहा कि जनगणना का डेटा देश के विकास की रूपरेखा तय करता है। सभी फील्ड ट्रेनर्स प्रत्येक प्रश्न की बारीकी को समझें ताकि डेटा एकत्र करने में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो और कार्य प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सके।
ये भी पढ़ें शामली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, गन्ना भुगतान और ओलावृष्टि के मुआवजे पर रहा जोरकविता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश
सत्र के समापन पर मास्टर ट्रेनर श्री शिव कुमार भारती ने स्वरचित कविता के माध्यम से जनगणना के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और नीति निर्धारण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का एक महापर्व है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आने वाले समय में जब प्रगणक घर-घर पहुंचें, तो उनके पास तकनीक और जानकारी का सही समन्वय हो, जिससे डिजिटल इंडिया के सपने को जनगणना के क्षेत्र में भी साकार किया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां